Scalp Se Dandruff Kaise Hataye: डैंड्रफ यानी रूसी आजकल बालों से जुड़ी सबसे आम समस्याओं में से एक बन चुकी है, कई लोगों के सिर में इतनी रूसी हो जाती है कि कंधों पर सफेद परत दिखाई देने लगती है, जिससे न सिर्फ बाल कमजोर होते हैं बल्कि लोगों के सामने शर्म भी आती है. मौसम में बदलाव, स्कैल्प का ज्यादा ड्राई होना, गलत हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल और पोषण की कमी इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं. अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए तो यह खुजली, बाल झड़ने और स्कैल्प इंफेक्शन तक का कारण बन सकती है, इसलिए हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू हेयर मास्क बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से जल्दी राहत पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें:गाय को गलती से भी न खिलाएं ये चीजें, पुण्य कमाने के चक्कर में लोग कर बैठते हैं बड़ी गलती
दही और नींबू का मास्क
दही और नींबू का मिश्रण स्कैल्प की सफाई और पीएच बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है. दही में मौजूद प्राकृतिक तत्व स्कैल्प को पोषण देते हैं, जबकि नींबू में पाए जाने वाले एंटी-फंगल गुण रूसी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में सहायक हो सकते हैं. इसे बनाने के लिए तीन चम्मच ताजा दही लें और उसमें आधे नींबू का रस मिलाएं. इस मिश्रण को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं और करीब 30 मिनट बाद हल्के शैंपू से धो लें. हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करने से रूसी कम होने के साथ ही बालों में चमक भी दिखाई देगी.
नीम और आंवला मास्क
नीम को लंबे समय से त्वचा और बालों की समस्याओं के लिए उपयोगी माना जाता आ रहा है. इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण स्कैल्प को साफ रखने में मदद करते हैं, वहीं आंवला बालों को पोषण देने के साथ स्कैल्प को मजबूत बनाता है. इस मास्क को तैयार करने के लिए ताजी नीम की पत्तियों का पेस्ट बना लें और उसमें दो चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं, साथ ही, थोड़ा सा गुलाबजल डालकर पेस्ट तैयार करें और इसे स्कैल्प पर लगाएं. स्कैल्प पर लगाने के 40 मिनट बाद बालों को धो लें, इससे खुजली, ड्राईनेस और रूसी की समस्या में राहत मिल सकती है.
सेब का सिरका और शहद
सेब का सिरका स्कैल्प पर जमा गंदगी, डेड स्किन और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है. वहीं शहद बालों को प्राकृतिक नमी प्रदान करता है, जिससे स्कैल्प ड्राई नहीं होता. इसके मास्त को बनाने के लिए दो चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसे बालों की जड़ों में लगाकर लगभग 20 मिनट तक रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें. इसके नियमित रूप से इस्तेमाल से स्कैल्प साफ रहता है और डैंड्रफ की समस्या धीरे-धीरे कम हो सकती है.
यह भी पढ़ें:पेशाब से तेज बदबू आना किन बीमारियों का है संकेत? भूलकर भी न करें नजरअंदाज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
32 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines