Dandruff Treatment At Home: ठंड के मौसम में बालों में डैंडरफ तो हो ही जाता है. ऐसे में बहुत से लोग इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे केमिकल शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं. कुछ तो ऐसे हैं जो घरलु उपायों का सहारा ले लेते हैं, फिर भी उससे कुछ खास फर्क नहीं दिखता. बालों में रूसी और सफेद पपडी जैसी परत आने से खुजली, जलन जैसी दिक्कते होने लगती हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और अपने बालों को नेचुरल तरह से सुंदर और रूसी से दूर रखना चाहते हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं कि आप किन नेचुरल तरीकों से अपने बालों से रूसी को खत्म कर सकते हैं.
डैंडरफ फ्री रेमिडी | Dandruff Free Remedy
मेथी से करें रूसी को दूर
बालों की हेल्दी ग्रोथ (Fenugreek Seeds) की बात हो या शाइन से लेकर डैंडरफ तक, मेथी दाना सभी चीजों में बहुत मददगार होता है. रूसी को दूर करने के लिए आप मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रख दें और फिर अगले दिन पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद इस पेस्ट में दही और 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण को मिलाएं. बस इसे अब अपने स्केल्प और बालों में अच्छे से लगाएं. इससे आपको रूसी और सफेद पपडी से तुरंत राहत मिल जाएगी.
ये भी पढ़ें- अलीपुर में नकली देसी घी की फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, ऐसे में यहां जानिए असली देसी घी की क्या पहचान है
नींबू का रस
नींबू का रस (Lemon Juice) बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है. अगर आप रूसी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो एक चम्मच नींबू के रस में नारियल तेल या गुलाब जल मिलाएं. अब इसे अच्छे से मिक्स करके अपने बालों और स्केल्प पर लगाएं. यह उपाय करने से आपको काफी फायदा होगा.
कोकोनट ऑयल
कोकोनट ऑयल (Coconut Oil) डैंडरफ सिर्फ से नहीं, बल्कि स्कैल्प ड्राइनेस के कारण भी होता है. ऐसे में कोकोनट ऑयल नेचुरल मॉइस्चराइजर है, जो स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है. कोकोनट ऑयल में आप चाहें तो कपूर मिलाकर भी पेस्ट बना सकते हैं और इसे बालों में लगा सकते हैं. इससे आपके बालों से रूसी खत्म हो जाएगी.
ये भी पढ़ें- White Spots On Face: क्या आपकी भी स्किन पर हैं सफेद दाग? डॉक्टर Subhash Goyal ने कहा करें इस एक पाउडर का सेवन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
25 mins agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 hr agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 hr agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
3 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
4 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
5 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
7 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
23 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
23 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines