हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शांत समुद्र, चर्च-किले और खूबसूरत नजारें...छुट्टियां बिताने दमन दीव जाएं, जानें कहां ठहरें और कैसे पहुंचें?

Daman Tourist Places: समुद्रीय तटों की सुंदरता, समुद्र में उठती लहरे, प्राकृति सौन्दर्य को निहारने के लिए आइए आपको दमन की सैर पर ले चलते हैं। दमन कब जाएं, कहां रुके और आने-जाने के लिए क्या क्या जानकारियां लेनी पड़ेगी, आपको सब बताते हैं…

विज्ञापन

Daman Tourist Places: अगर आपको शांत और समुद्री माहौल पसंद है तो आपके लिए दमन दीव शानदार टूरिस्ट प्लेस हो सकता है। भव्य प्राचीन गिरजाघर और किले यहां का मुख्य आकर्षण हैं। यह 400 साल से भी ज्यादा समय तक पुर्तगालियों के अधीन रहा है। ऐसे में औपनिवेशिक दौर के निशान आज भी यहां देखे जा सकते हैं।

आज दमन दीव देश का केंद्र शासित प्रदेश है। दमन एक छोटा-सा शहर है, जो गुजरात, महाराष्ट्र और अरब सागर के बीच में स्थित है। लोग इसे दमन और दीव नाम से भी पहचानते हैं। प्राकृतिक सुंदरता के अलावा, यह क्षेत्र अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार अतीत के लिए भी प्रसिद्ध है। दमन गंगा नदी इस शहर के बीच से गुजरती है।

यह नदी इसे मुख्य रूप से 2 भागों में बांटती है। इन दोनों भागों को 2 पुल आपस में जोड़ते हैं। एक तरफ है- नानी दमन। यहां सेंट जेरोम फोर्ट मुख्य आकर्षण है, जिसे नानी दमन किला भी कहा जाता है। करीब 1,250 वर्ग मीटर में फैले इस किले की चारदीवारी पर चढ़कर आप चारों ओर से नानी दमन के नजारे देख सकते हैं।

विज्ञापन

चैपल ऑफ ऑवर लेडी ऑफ रोजरी चर्च, नानी दमन का एक अन्य प्रमुख आकर्षक स्थल है। दमन गंगा नदी के दूसरी ओर मोटी दमन का इलाक़ा है। यहां मौजूद मोटी दमन किला भी पुर्तगालियों के साम्राज्य की याद दिलाता है। किले के चारों तरफ खूबसूरत सड़कें बनी हैं, जिनके किनारे छोटे-छोटे बगीचे हैं। यहां मोटी दमन का बोम जीजस चर्च पुर्तगाली वास्तुकला की मिसाल पेश करता है। चर्च में लकड़ी की बेहद कलात्मक नक्काशीदार वेदी है। इसके दरवाजों पर की गई कारीगरी भी देखने लायक है।

शानदार समुद्री किनारे

दमन दीव अरब सागर की लहरों वाले अपने समुद्री किनारों के लिए मशहूर है। इनमें से एक है देवका बीच। नानी ‘दमन से करीब 3 किलोमीटर दूर देवका बीच दमन का एक अहम पर्यटक स्थल है। यहां समुद्र के किनारे बच्चों के खेलने के लिए कई पार्क बनाए गए हैं, जहां परिवार के साथ बीच पर छुट्टियों का मजा ले सकते हैं।

विज्ञापन

मोटी दमन से दक्षिण की तरफ मौजूद जंपोर बीच दमन का एक और लोकप्रिय समुद्री किनारा है। यहां आप घुड़सवारी और ऊंट की सवारी का मजा भी ले सकते हैं। अगर आप समुद्र किनारे एकांत का आनंद लेना चाहते हैं तो दमन से 27 किलोमीटर दूर गोमतीमाला बीच जा सकते हैं। यहां आप शांति से सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारों का आनंद ले सकते हैं।

कब जाएं?

वैसे तो यहां जाने का सबसे आदर्श मौसम अक्टूबर से अप्रैल के बीच होता है, लेकिन जुलाई से सितंबर के बीच भी आप मानसून का मजा लेने यहां आ सकते हैं। हल्की बारिश में यह एक शानदार टूरिस्ट प्लेस बन जाता है। हालांकि भारी बारिश के चलते थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

कैसे जाएं?

नजदीकी हवाई अड्डा नानी दमन में है, जहां के लिए वडोदरा और मुंबई जैसे शहरों से नियमित उड़ानें हैं। नजदीकी रेलवे स्टेशन वापी है, जो प्रमुख शहरों से जुड़ा है। यह शहर से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप सड़क मार्ग से आना चाहें तो पश्चिम भारत के लगभग सभी बड़े शहरों से यहां के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध है।

कहां ठहरें?

दमन एक लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इसलिए यहां ठहरने के लिए साधनों की कमी नहीं है। यहां हर बजट के होटल, होमस्टे उपलब्ध हैं। महंगे रिजार्ट्स भी यहां मिल जाएंगे।

विज्ञापन

मीरसोल लेक गार्डन

यह एक अम्यूजमेंट पार्क है। यहां बच्चों के लिए टॉय ट्रेन भी है। गार्डन के पास ही वाटर पार्क भी है, जो इसे पिकनिक के लिए शानदार डेस्टिनेशन बनाता है। दमन का लाइटहाउस भी यहां की एक पहचान है। लाइटहाउस से आप पूरे दमन का नजारा देख सकते हैं। अपनी तरह का इकलौता सत्यनारायण मंदिर भी यहीं पर है। भगवान महावीर का जैन मंदिर भी दमन के अन्य आकर्षणों में शामिल हैं।

जेमपोर बीच

पिकनिक स्‍पॉट के लिए फेमस यह बीच नानी दमन के दक्षिण में स्थित है। यहां से समुद्र का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है। पाम के ढेर सारे पेड़ों से सजा यह बीच तैराकी का शौक रखने वालों के लिए बेस्‍ट प्‍लेस है। यहां की लहराती लहर, शांत और ठंडी हवा, झूमते पेड़ और आकाश में इठलाते बादलों को निहारना एक अद्भुत अनुभव है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  एक से ज्यादा अलार्म लगाकर जागना पड़ सकता है महंगा, मेमोरी-क्रिएटिविटी पर पड़ता है असर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola