Snack Recipe: आजकल ज्यादातर लोग यह सोचकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर हेल्दी स्नैक्स में क्या खाया जाए जो टेस्टी भी हो और फिटनेस को भी बनाए रखे. बहुत बार हम स्वाद के चक्कर में अनहेल्दी चीजें खा लेते हैं, जिससे वजन बढ़ने या एनर्जी लेवल कम होने की समस्या हो जाती है. अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं जो हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स की तलाश में हैं, तो अब चिंता छोड़िए. आइए जानते हैं ऐसी हेल्दी और टेस्टी स्नैक रेसिपी के बारे में जो न सिर्फ आपके स्वाद को खुश करेंगी बल्कि आपको अंदर से फिट और एक्टिव भी रखेंगी.
दलिया उपमा रेसिपी | Daliya Upma Recipe
सामग्री
- गेहूं का दलिया – 1 कप
- तेल या घी- 2 टेबल स्पून
- राई (सरसों के दाने)- ½ टी स्पून
- चना दाल- 1 टी स्पून
- उड़द दाल – 1 टी स्पून
- कड़ी पत्ता – 7–8 पत्ते
- हरी मिर्च (बारीक कटी)- 1–2
- प्याज (बारीक कटा) – 1
- गाजर (बारीक कटी) – ½ कप
- मटर (हरी मटर) – ½ कप
- टमाटर (कटा हुआ) – 1
- नमक – स्वाद अनुसार
- हल्दी पाउडर – ¼ टी स्पून
- नींबू का रस – 1 टी स्पून
- पानी – 2 से 2½ कप
- हरा धनिया (सजाने के लिए) थोड़ा सा
ये भी पढे़ं-Multivitamin Chutney Recipe: घर में इस तरह बनाएं मल्टीविटामिन चटनी, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद
बनाने की विधि
दलिया उपमा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी या तेल डालें. उसमें दलिया डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.इससे दलिया का स्वाद बढ़ जाता है और उपमा में खुशबू आती है. अब दूसरी कढ़ाई में तेल गर्म करें. उसमें राई, चना दाल, उड़द दाल डालकर भूनें जब तक वे सुनहरे न हो जाएं. इसके बाद आप अब कड़ी पत्ता और हरी मिर्च डालें फिर प्याज डालकर सुनहरा भूनें. आप चाहें तो गाजर, मटर और टमाटर डाल सकेत हैं. अब थोड़ा नमक और हल्दी डालें और 2–3 मिनट पकाएं. अब इसमें 2 से 2½ कप पानी डालें और उबाल आने दें. जब पानी उबलने लगे, तो उसमें भुना हुआ दलिया डालें. गैस धीमी करें और ढककर 8–10 मिनट तक पकाएं, जब तक दलिया नरम न हो जाए. गैस बंद करें और नींबू का रस डालें. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. गरमागरम दलिया उपमा परोसें. बस इस तरह से आपका दलिया उपमा रेडी हो जाएगा.
ये भी पढे़ं-Veg Kabab Recipe: कभी खाया है चना दाल कबाब? भूल जाएंगे नॉनवेज बस एक बार इस तरीके से बनाकर खा लें
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
13 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
17 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
21 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
23 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines