Dalia Recipe: कई लोग सुबह के नाश्ते में दलिया खाना पसंद सकते हैं, तो वहीं कुछ लोग मीठे के तौर पर दलिया खाना पसंद करते हैं। इसे मीठा और नमकीन दोनों तरीके से बनाया जाता है। अगर आप सर्दियों में हर रोज दलिया खाते हैं, तो इसके कई सारे फायदे हो सकते हैं। गेहूं के टुकड़ों से बना दलिया पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फोलेट, जिंक, पोटेशियम, थायमिन और कई प्रकार के मिनरल्स मौजूद होते हैं। ये आपके हड्डियों को मजबूत करता है और जोड़ों के दर्द से आराम दिलाता है। कई लोग दलिए को बनाकर स्टोर कर रख लेते हैं और इसे हर रोज खाते हैं और आप भी इसे घर पर आसान विधि से बना सकते हैं।
सामग्री
दलिया- 200 ग्राम
गोंद- 2 चम्मच
दूध- 2 कप
मिक्स ड्राई फ्रूट्स- जरूरत के अनुसार
देसी घी- 5 से 6 चम्मच
चीनी- स्वादानुसार
ये भी पढ़े- जायफल रखेगा आपकी नींद को हेल्दी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
विधि
1. सबसे पहले एक पैन में घी को गर्म करें।
2. इसके बाद इसमें सभी ड्राई फ्रूट्स को भून लें।
3. अब इसी पैन में एक चम्मच घी को फिर से गर्म करें और उसमें गोंद को डालें और इसे चलाते हुए भून लें।
4. इसके बाद इले एक प्लेट में निकालकर रख लें।
5. अब इस पेन में 3 चम्मच घी को गर्म करें और दलिया डालकर इसे चलाते हुए भून लें।
6. इसे आप हल्का भूरा होने तक भून लें।
7. अब इसमें दो कप दूध डालें और इसे अच्छे से मिलाएं।
8. इसे थोड़ा सॉफ्ट होने तक पकाएं और इसके बाद इसमें बाकी की चीजें मिलाएं।
9. जब दलिया गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी डालकर थोड़ी देर पकाएं।
10. अब आपका दलिया बनकर तैयार है।
ये भी पढ़े- बासी रोटी से बेहतर नाश्ता कोई नहीं, 3 फायदे! जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 hr agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
4 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
5 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
5 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
7 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
9 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
9 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
11 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines