हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dal Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में खाएं ये गजब के पराठे, स्वाद भी बनेगा सेहत भी मिलेगी

विज्ञापन
Dal Paratha

Dal Paratha Recipe: सर्दियों का मौसम है और इन दिनों पराठे खाने का भी अपना अलग ही मजा होता है। यूं तो आम तौर पर लोग, आलू, गोभी, गाजर या फिर साधे पराठे बनाते हैं, लेकिन दाल का पराठा भी अपनी एक अलग ही जगह रखता है।

इसलिए ठंड में दाल का पराठा तो बनता है। लेकिन आज भी कुछ लोग सोचते है कि दाल का पराठा बनाना किसी पहाड़ पर चढ़ने जैसा है मगर ऐसा नहीं है, बल्कि इसे बनाना बहुत ही आसान है।

इसलिए आज हम आपके लिए दाल का पराठा बनाने के आसान-सी रेसिपी लेकर आए है, जिससे आप इसे आसानी से बना सकते हैं और अपने परिवार और बच्चों को भी खिला सकते हैं। तो चलिए जान लेते है, दाल का पराठा बनाने के आसान रेसिपी।

विज्ञापन

और पढ़िए –Night skin CARE: ये 3 नुस्खे बदल देंगे चेहरे की रंगत, रात में लगाएं, सुबह मनचाहा निखार पाएं

दाल का पराठा बनाने के लिए साम्रगी

1 कप गेहूं का आटा, 2 टी स्पून तेल, 1 टी स्पून नमक

विज्ञापन

भरावन के लिए सामग्री

1/2 कप (एक घंटे के लिए पानी में भीगी हुई) धुली मूंग की दाल, 1/2 टी स्पून जीरा, 1/8 टी स्पून हल्दी पाउडर, एक चुटकी हींग, 1/2 टी स्पून मिर्च पाउडर, 2 टी स्पून तेल, स्वादानुसार नमक और घी

ऐसे बनाएं दाल का पराठा

दाल का पराठा बनाने के लिए आपको सबसे पहले आटे को छानकर इसे गूंथना है। इसके बाद आप दाल को निकालकर एक पैन में तेल गर्म करके इसमें जीरे और हींग का तड़का लगाएं। इसके बाद आप दाल में नमक, हल्दी और लाल मिर्च को अच्छे से मिला लें और इसे पकने दें। इसके बाद आप दो तरीके से पराठे बना सकते हैं।

विज्ञापन

( पहला तरीका ये है कि आप दाल के मिश्रण को आटे की लोई में भरकर उससे पराठा बनाएं और दूसका तरीका ये हैं कि आप दाल को आटे में मिक्स कर लें, लेकिन उसके लिए आपको दाल को पहले तैयार कर के उसे गूथने से पहले दाल से ही आटा बनाना होगा।)

और पढ़िए –Home Remedies For Skin: इन घरेलू उपायों से ड्राई, ऑयली और नॉर्मल स्किन की परेशानियों से मिलेगी निजात, आजमा कर तो देखें

विज्ञापन

इसके बाद अगर आप पहले तरीके से पराठ बनाने चाहते है, तो आपको आटे की लोई बनाकर दाल के गाढे मिश्रण को उसमें स्टफ करना होगा और इसके बाद इससे पराठा बना सकते है।

इसके बाद अगर आप दूसरे तरीके से पराठा बनाना है, तो इसके लिए आपको बताए गए तरीके से पराठा तैयार करना होगा। इसके बाद आप जिस भी तरीके से पराठा बनाना चाहते है, बना लें और पराठा तैयार होने के बाद इसे तवे पर सुनहरा होने तक सेकें। इसके बाद आप इसे चटनी, दही या फिर टोमेटो सॉस के साथ परोस सकते है।

विज्ञापन

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola