बालों को लेकर लगभग हर किसी को चिंता रहती है कि कहीं उनके बाल बेजान न हो जाए, या फिर बालों में मौजूद पोषक किसी कारण कम न हो जाए, ताकि आगे चलकर वह हेयर फॉल का कारण बन जाए. आज बड़ी संख्या में ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिन्हें बालों से जुड़ी समस्या परेशान करती रहती है, जिससे राहत पाने के लिए वह महंगे-महंगे केमिकल से बने प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते हैं या हेयर ट्रीटमेंट तक का सहारा लेते हैं. लेकिन अगर डेली-रूटीन में कुछ छोटे बदलाव किए जाए और कुछ टिप्स को अपनाया जाए, तो बालों से जुड़ी समस्या काफी हद तक कम हो सकती है. आइए जानते हैं कैसे आपके बाल मजबूत और घने रह सकते हैं?
यह भी पढ़ें: बाल झड़ने और टूटने से हैं परेशान? अंडे में मिलाएं ये चीजें, घर पर बनाएं हेयर मास्क
बालों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
अगर आप भी बालों के लगातार टूटने, बेजान होने और चमक कम होने की समस्या से परेशान हो गए हैं, तो आपको चाहिए कि आप अपनी डेली-रूटीन में कुछ बदलाव करें.
हफ्ते में 2-3 बार अच्छे से ऑयलिंग करें
बालों में मजबूती देने के लिए नियमित रूप से हफ्ते में 2-3 बार अच्छे से ऑयलिंग करना जरूरी है. अक्सर लोग बालों पर तेल नहीं लगाते हैं, लेकिन बालों को लंबे समय तक काले और घने बनाए रखने के लिए हफ्ते में 2-3 बार तेल लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है. तेल लगाने से पहले उसे हल्का गुनगुना कर लें और फिर हल्के हाथों से लगाएं. लगाने के 1-2 घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छे से धो लें.
रोज करें स्कैल्प मसाज
बालों को मजबूती देने के लिए रोजाना हल्के हाथों से मसाज करना अच्छा कदम हो सकता है. अगर आप रोजाना 5 मिनट हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज करते हैं, तो इससे स्कैल्प को आराम मिलेगा और बालों की जड़ें मजबूत हो सकती है.
तनीव और नींद का ख्याल
बालों की समस्या का एक कारण तनाव और नींद की कमी भी हो सकती है. अक्सर लोग ऑफिस, काम आदि को लेकर परेशान रहते हैं, जिससे तनाव की स्थिति पैदा होता है और नींद भी प्रभावित रहती है. इसके अलावा देर रात को सोना और नींद पूरी न लेने की आदत, बालों की सेहत पर असर डाल सकती है, जिससे गंजेपान का खतरा बढ़ सकता है.
डाइट का रखें ख्याल
बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाने के लिए डाइट का अच्छा होना भी जरूरी है. हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण की जरूरत होती है, ऐसे में अगर आप सही डाइट नहीं लेंगे, तो शरीर में जरूरी पोषण की कमी पैदा होगी, जिससे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या पैदा होगी, जिससे बालों की ग्रोथ भी प्रभावित होंगी. इसलिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में दाल, पनीर, दही, अंडा, चना, राजमा, हरी पत्तेदार सब्जियां, बीज और मौसमी फल जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करें. प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत के लिए जरूरी होते हैं.
यह भी पढ़ें: सर्दी आते ही सिर में क्यों बढ़ जाती है रूसी? जानिए Dandruff के कारण और इससे छुटकारा पाने के आसान तरीके
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
12 mins agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
4 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
5 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
7 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
21 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines