Dahi Sandwich Recipe: सुबह-सुबह अगर कुछ टेस्टी और हेल्दी खाने का मन कर रहा है लेकिन समझ नहीं आ रहा कि क्या बनाकर खाया जाए तो यह दही सैंडविच की रेसिपी (Curd Sandwich Recipe) आपके लिए ही है. दही सैंडविच बनाना बेहद आसान है और यह खाने में इतना स्वादिष्ट लगता है कि सभी मिनटों में सैंडविच चट कर जाएंगे और आपसे बार-बार बनाने की जिद करने लगेंगे. चलिए आपको बताते हैं टेस्टी और हेल्दी दही सैंडविच किस तरह बनाया जा सकता है. एक छोटे से ट्विस्ट के साथ यह रेसिपी और ज्यादा स्वादिष्ट लगेगी.
दही सैंडविच बनाने की रेसिपी | How To Make Dahi Sandwich
सामग्री
दही – एक कप
सरसों के दाने – 2 चम्मच
सब्जियां – कटी हुई
काला नमक – एक चौथाई चम्मच
नमक – स्वादानुसार
ब्रेड – 6 से 8
तेल – ब्रेड सेंकने के लिए
विधि
- दही सैंडविच बनाने के लिए आपको हंग कर्ड (Hung Curd) की जरूरत होगी. इसीलिए रात के समय ही दही को मलमल के कपड़े में बांधकर रख दें या फिर छन्नी में डालकर रखें जिससे दही का सारा एक्स्ट्रा पानी निकल जाए. आप सुबह आधे घंटे में भी दही को हंग कर्ड बना सकते हैं.
- अब इस दही में सभी सब्जियों को मिला लें. आप अपनी पसंद की सब्जियां ले सकते हैं. आप गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, प्याज और टमाटर वगैरह ले सकते हैं.
- इस दही के मिश्रण में नमक और काली मिर्च भी मिला लें.
- अब चम्मच से इस पूरे मिश्रण को लेकर ब्रेड पर लगाएं और उसपर दूसरी ब्रेड को रख लें.
- अब पैन में हल्का सा तेल डालें और उसमें 9 से 10 दाने सरसों के डाल दें. इसके ऊपर ब्रेड रखकर पकाएं और फिर दूसरी तरह से भी ब्रेड को पकाकर लाल कर लें.
- ब्रेड जब दोनों तरफ से करारी हो जाए और अच्छे से सिक जाए तो प्लेट में सर्व करके निकाल लें.
- बस तैयार है आपका हेल्दी और टेस्टी सैंडविच. इस सैंडविच को आप रेड सॉस या हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं. बच्चों और बड़ों सभी को ये सैंडविच बेहद स्वादिष्ट लगते हैं.
इस बात का रखें खास ख्याल
- ब्रेड पर पहले से दही लगाकर ना रखें. इससे ब्रेड करारी नहीं बनती और फटना शुरू हो जाती है.
- ब्रेड पर लगाने के लिए हंग कर्ड का ही इस्तेमाल करें. साधारण दही में पानी ज्यादा होता है. इससे ब्रेड नमी से जल्दी गल जाएगी.
- सरसों इस सैंडविच का स्वाद बढ़ा देता है. इसीलिए सरसों का इस्तेमाल जरूर करें.
यह भी पढ़ें – वैलेंटाइन वीक पर पत्नी को देना चाहते हैं सरप्राइज ब्रेकफास्ट? ये है बेस्ट और सबसे आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
दिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 hr agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
2 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
3 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
5 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
21 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
21 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
22 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 day agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines