Curry Leaves Water Benefits: आपको भी लगता है कि करी पत्ते का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, तो आप गलत हैं। बता दें कि करी पत्ता एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है, जो आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार हर रोज करी पत्ते के सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं दूर रहती हैं। आइए जानते हैं कि करी पत्ते का पानी आपकी हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है?
कई बीमारियां रहती हैं दूर
अगर आप रोज सुबह खाली पेट नियमित रूप से करी पत्ते के पानी का सेवन करते हैं, तो आपका शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है। अगर आपको अक्सर कब्ज या फिर गैस की समस्या रहती है, तो ऐसे में आप करी पत्ते के पानी से अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लगातार सेवन से कुछ ही दिनों बाद पेट साफ रहने लगता है। इसके अलावा करी पत्ते का पानी आपके बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करता है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में 21 दिन तक लगातार खाएं दो उबले अंडे, बॉडी रहेगी हेल्दी और फिट
मिलेंगे ये गजब के फायदे
अगर आप हर रोज करी पत्ते का पानी पीते हैं, तो ये आपके ब्लड को साफ रखने में मदद करता है। साथ ही इस पत्ते का पानी आपके लिवर को हेल्दी बनाए रखता है और अगर आपका लिवर कमजोर है तो उसे मजबूत बनाता है। इसके अलावा ये पानी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। यही वजह है कि ये नेचुरल ड्रिंक डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
करी पत्ते का पानी बनाने का तरीका
करी पत्ते का पानी बनाने के लिए आपको एक पैन में एक गिलास पानी डालना है। अब इसमें 7 से 8 करी पत्तों को अच्छी तरह से धोकर इस पानी में डाल दें और फिर इस पानी को 10 मिनट के लिए उबाल लें। इसके बाद इसे हल्का ठंडा कर लें, जब ये बॉयल्ड वॉटर ठंडा हो जाए, तो इसमें शहद मिक्स कर दें। अब आप इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट पी सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इन दो महीनों में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत हो जाएगी खराबऐसे करें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
5 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
6 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
10 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
10 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
11 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
12 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
13 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
15 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines