Curry Leaves Water Benefits: करी पत्ते के पानी से करें दिन की शुरुआत, कब्ज से लेकर पेट की कई समस्याएं रहेंगी दूर  

Curry Leaves Water Benefits: अगर आप हर रोज सुबह खाली पेट करी पत्ते के पानी का सेवन करते हैं, तो इसके एक नहीं कई फायदे हो सकते हैं। इसके साथ ही ये आपको कई बीमारियां से भी दूर रखता है।

Curry Leaves Water Benefits

Curry Leaves Water Benefits

विज्ञापन

Curry Leaves Water Benefits: आपको भी लगता है कि करी पत्ते का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, तो आप गलत हैं। बता दें कि करी पत्ता एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है, जो आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार हर रोज करी पत्ते के सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं दूर रहती हैं। आइए जानते हैं कि करी पत्ते का पानी आपकी हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है?

कई बीमारियां रहती हैं दूर

अगर आप रोज सुबह खाली पेट नियमित रूप से करी पत्ते के पानी का सेवन करते हैं, तो आपका शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है। अगर आपको अक्सर कब्ज या फिर गैस की समस्या रहती है, तो ऐसे में आप करी पत्ते के पानी से अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लगातार सेवन से कुछ ही दिनों बाद पेट साफ रहने लगता है। इसके अलावा करी पत्ते का पानी आपके बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करता है।

विज्ञापन

मिलेंगे ये गजब के फायदे

अगर आप हर रोज करी पत्ते का पानी पीते हैं, तो ये आपके ब्लड को साफ रखने में मदद करता है। साथ ही इस पत्ते का पानी आपके लिवर को हेल्दी बनाए रखता है और अगर आपका लिवर कमजोर है तो उसे मजबूत बनाता है। इसके अलावा ये पानी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। यही वजह है कि ये नेचुरल ड्रिंक डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

करी पत्ते का पानी बनाने का तरीका

करी पत्ते का पानी बनाने के लिए आपको एक पैन में एक गिलास पानी डालना है। अब इसमें 7 से 8 करी पत्तों को अच्छी तरह से धोकर इस पानी में डाल दें और फिर इस पानी को 10 मिनट के लिए उबाल लें। इसके बाद इसे हल्का ठंडा कर लें,  जब ये बॉयल्ड वॉटर ठंडा हो जाए, तो इसमें शहद मिक्स कर दें। अब आप इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट पी सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ