आजकल ज्यादातर महिलाएं अपने लुक में बदलाव लाने के लिए नए-नए हेयर स्टाइल ट्राई करना पसंद करती हैं. कई को सीधे बाल अच्छे लगते हैं तो कई महिलाएं घुंघराले बालों को ज्यादा आकर्षक मानती हैं. कर्ली बाल चेहरे को अलग और स्टाइलिश लुक देते हैं, जो दिखने में काफी अच्छे लगते हैं. हालांकि, जिनके बाल प्राकृतिक रूप से घुंघराले होते हैं उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती, लेकिन जिनके बाल सीधे होते हैं वे अक्सर पार्लर जाने या महंगे ट्रीटमेंट लेने की सोचती हैं. जबकि कुछ आसान तरीकों से घर पर भी बालों को कर्ली लुक दिया जा सकता है, आइए जानते हैं कैसे?
यह भी पढ़ें: आपकी चलने की रफ्तार बताती है आपके दिल की सेहत का हाल! दिखे ये संकेत, तो तुरंत हो जाए
ब्लो ड्रायर और स्ट्रेटनर से ऐसे दें कर्ली लुक
अगर आप अपने सीधे बालों को कर्ली बनाना चाहती हैं तो बाल धोने के बाद हल्के गीले बालों को कंघी की मदद से अंदर की ओर मोड़ते हुए ब्लो ड्राई करें. इसके अलावा आप बॉबी पिन और हेयर स्प्रे की मदद से भी बालों को सेट कर सकती हैं. अगर हल्के वेवी कर्ल चाहती हैं तो हेयर स्ट्रेटनर को घुमाते हुए इस्तेमाल करें.
छोटे बालों के लिए छोटे रोलर और ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल अच्छा रिजल्ट दे सकता है. ध्यान रखें कि बालों की देखभाल के लिए हार्ड शैंपू की जगह माइल्ड शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होता है, ताकि बालों से जुड़ी समस्या न हो.
बिना मशीन के भी बना सकती हैं नेचुरल कर्ल
अगर आप बिना किसी मशीन के बालों को कर्ली बनाना चाहती हैं तो बालों को अच्छी तरह सुलझाकर छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें. इसके बाद हर हिस्से की चोटी बनाकर रात भर के लिए छोड़ दें. सुबह जब आप चोटी खोलेंगी तो बालों में नेचुरल कर्ल दिखाई देंगे. इसी तरह गीले बालों में फोम रोलर लगाकर भी कर्ली लुक पाया जा सकता है. पीछे के बालों के लिए बड़े रोलर और आगे के बालों के लिए छोटे रोलर इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा माना जाता है.
कर्ली बालों को लंबे समय तक कैसे सेट रखें?
बालों को कर्ल करने के बाद उन्हें सही तरीके से सेट करना भी जरूरी होता है. इसके लिए हल्का हेयर स्प्रे इस्तेमाल करें और ज्यादा कंघी करने से बचें, वरना कर्ल खुल सकते हैं. साथ ही समय-समय पर तेल लगाना और हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बाल स्वस्थ रहते हैं और कर्ल ज्यादा समय तक टिके रहते हैं. सही देखभाल से आप अपने कर्ली हेयर को लंबे समय तक स्टाइलिश और खूबसूरत बनाए रख सकती हैं.
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
14 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
18 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
21 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines