बालों की घने, काले और मजबूत बनाने के लिए लोग तरह-तरह के मार्केट में मिलने वाले केमिकल से तैयार हेयर प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. महंगे होने के साथ, डर यह भी रहता है कि कहीं ये बालों को और कमजोर न बना दें और समस्या और बढ़ जाए. ऐसे में घरेलू नुस्खा एक सुरक्षित उपाय माना जाता है, क्योंकि ये नेचुरल चीजों पर आधारित होता है. आपने आमतौर पर बालों को मजबूती देने के लिए सरसों की तेल, नारियल का तेल आदि का इस्तेमाल किया होगा घरेलू नुस्खे की तौर पर, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप बालों में दही और कुछ चीजों को मिलाकर लगाएं तो आप कहीं समस्याओं से राहत पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बालों को काला, घना और मजबूत बनाए रखने के लिए रोज करें ये काम, गंजेपन से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
बालों की झड़ने, रूखेपन के पीछे क्या कारण है?
बालों की समस्या एक दिन में शुरू होने वाली समस्या नहीं है, बल्कि इसे प्रभावित हमारी ही लाइफस्टाइल करती है. शरीर में पोषक तत्वों की कमी, खासकर आयरन, प्रोटीन और कुछ विटामिन की कमी बालों को कमजोर कर सकती है. इसके अलावा तनाव, नींद की कमी, हार्मोनल बदलाव और थायरॉइड जैसी समस्याएं भी बालों के झड़ने की वजह बन सकती हैं. बहुत ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट, बार-बार हेयर कलर करना, गर्म पानी से बाल धोना आदि भी बालों को रूखा और बेजान बना सकती है. मौसम में बदलाव भी बालों की सेहत को प्रभावित कर सकता है. हालांकि, कुछ देसी घरेलू उपायों को अपनाया जाए, तो बालों की समस्या से राहत पाया जा सकता है.
बालों में दही के साथ लगाएं ये तेल
बालों की मजबूती देने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल लंबे समय से होता आया है. नारियल तेल को बालों की ग्रोथ के लिए काफी लाभकारी माना जाता है और दही भी अपने गुणों के कारण बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में अगर आप इसे इस्तेमाल करते हैं, तो बालों को मजबूती मिलेगी, सॉफ्टनेस और नमी भी बनी रहने में मदद मिल सकती है. इस नुस्खे को इस्तेमाल करने के लिए 3 चम्मच दही में 2 चम्मच हल्का गर्म नारियल तेल मिलाएं. इसे बालों पर लगाकर करीब 30-60 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर शैंपू से बाल धो लें.
दही और आंवला
बालों के लिए आंवला लंबे वक्त से फायदेमंद माना जाता आ रहा है. इसके सेवन से लेकर बालों पर इसका घरेलू नुस्खा बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाता है और उन्हें हेल्दी रखने में मदद कर सकता है. इस नुस्खे को इस्तेमाल में लाने के लिए 2 चम्मच सादे दही में 1 चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं और इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाकर लगभग 30-45 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद बालों को अच्छी तरह धो लें.
- इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले उसका छोटा पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर टेस्ट के दौरान जलन, खुजली या लालपन महसूस हो तो, नुस्खे को इस्तेमाल न करें.
यह भी पढ़ें: बाल झड़ने और टूटने से हैं परेशान? अंडे में मिलाएं ये चीजें, घर पर बनाएं हेयर मास्क
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
10 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
13 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
18 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
21 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines