दही के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, तबीयत खराब होनी तय, जानें एक्सपर्ट की राय

bad combination with curd: दही खाना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है लेकिन कुछ लोग दही को अलग-अलग चीजों के साथ खाते हैं जैसे केला, बूंदी आदि। लेकिन क्या आपको पता है कुछ ऐसे फूड्स भी हैं जिन्हें अगर आप दही के साथ खाते हैं तो वो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो फूड्स।

bad combination with curd

bad combination with curd

Bad combination with curd: दही एक ऐसा फूड है जो लोग हर मौसम में खाना पसंद करते हैं और खाएं भी क्यों न, ये होती ही इतना टेस्टी है। गर्मियों के मौसम में तो इससे अच्छा रिफ्रेशिंग फूड कुछ और है ही नहीं। दही खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व जैसे विटामिन बी12, कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम मौजूद होते हैं जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। दही को अलग-अलग तरह से खाया जाता है कोई इसका रायता बनाकर खाता है तो कोई लस्सी बनाकर पीता है लेकिन क्या आपको पता है दही के साथ कुछ चीजें खाने से आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। जी हां, इससे आपको स्किन और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं किन चीजों को दही के साथ नहीं खाना चाहिए।

तली-भुनी चीजें

आपने देखा होगा कि अक्सर लोग बूंदी और दही का रायता बनाते हैं लेकिन ये कॉम्बिनेशन बिल्कुल भी सही नहीं है। दही एक हल्का फूड है और जब इसे तली भुनी चीजों के साथ खाया जाता है तो इसका असर सीधा आपके डाइजेशन पर पढ़ता है। चिकनी और ऑयली चीजों को दही के साथ खाने से आपको पेट में दर्द और अपच की समस्या हो सकती है।

खीरा और दही

खीरा और दही का कॉम्बिनेशन बहुत ही फेमस है लेकिन ये आपकी हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इन दोनों को साथ में खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे आपको साइनस की समस्या हो सकती है जिसके कारण आपको सर्दी-जुकाम, खांसी हो सकती है।

खट्टे फल

दही को कभी भी किसी खट्टे फल के साथ नहीं खाना चाहिए। दही में भी खट्टापन होता है और खट्टे फलों जैसे संतरे, नींबू आदि में भी खट्टापन होता है लेकिन फर्क ये है कि दोनों में मौजूद एंजाइम्स अलग होते हैं जिसकी वजह से आपको पाचन में दिक्कत हो सकती है और कब्ज हो सकता है।

मछली

दही के साथ भूलकर भी मछली नहीं खानी चाहिए क्योंकि मछली और दही में काफी अच्छी मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है और जब ये साथ में खाया जाता है तो इससे आपको गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की परेशानी हो सकती है। जिससे आपको पेट में दर्द और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

केला दही

कुछ लोग दूध के साथ केला खाते हैं तो कुछ दही के साथ। लेकिन दही के साथ केला खाना एक अच्छा कॉम्बिनेशन नहीं माना जाता है। इससे आपको साइनस की समस्या हो सकती है इसलिए दही खाने के कम से कम दो घंटे बाद केला का सेवन करना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ