Cow Milk Vs Plant Milk: बाजार में कई तरह के दूध मिलते हैं, जिसमें गाय का दूध और प्लांट मिल्क भी शामिल है। प्लांट मिल्क ज्यादा महंगे होते हैं और और ज्यादातर ऑनलाइन ही मिलते हैं। दूध हमारी डाइट का एक अहम हिस्सा है, जिसे लगभग सभी अपनी डाइट में शामिल करते हैं। वहीं, आज के समय में बदलते लाइफस्टाइल के कारण प्लांट मिल्क लोग को भी लोग पीना पसंद कर रहे हैं। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि क्या प्लांट मिल्क वास्तव में आपके फायदेमंद हो सकता है। गाय के दूध और प्लांट मिल्क के बीच तुलना एक विषय बन गई है। कुछ लोगों का मानना है कि गाय का दूध ज्यादा बेहतर होता है, तो कुछ लोग मानते हैं कि प्लांट मिल्क शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन सा दूध आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं?
प्लांट मिल्क के फायदे
प्लांट मिल्क सोया, काजू, बादाम, जई और नारियल प्राप्त किए जाते हैं। ये दूध जरूरी विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं, जो एक बैलेंस डाइट का हिस्सा बन सकते हैं। फोर्टिफाइड प्लांट-बेस्ड दूध में अक्सर कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन बी12 और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों और दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं। प्लांट मिल्क हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही ये आपके वजन और हाई बीपी को भी कंट्रोल में रखता है। इस दूध में विटामिन-ई होता है और कैलोरी कम होती है। वहीं, काजू के दूध में प्रोटीन का लेवल कम होता है, इसलिए ये शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने में मदद नहीं कर सकता है। वहीं, अगर आपको डेयरी उत्पादों एलर्जी है, तो आप उसकी जगह पर प्लांट मिल्क का सेवन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर के लिए वरदान हैं चिया सीड्स! डाइट में शामिल करते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान
गाय के दूध के फायदे
गाय का दूध सिर्फ पीने में टेस्टी ही नहीं शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये अपने औषधि गुणों के लिए भी जाना जाता है। अगर आप रोज इस दूध का सेवन करते हैं तो कैल्शियम की कमी दूर हो सकती है और ये आपके हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही दांतों से संबंधित सभी परेशानियों को दूर करता है. गाय के दूध का सेवन करने से डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है। इसके अलावा ये आपके वजन को बढ़ाता है। गाय के कच्चे दूध को फेस पर लगाने से आपकी स्किन ग्लोइंग बनाता है। ये दूध में प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है, इसलिए इससे आपके बाल भी मजबूत होते हैं। यही नहीं ये आपके मांसपेशियों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है।
दोनों में से कौन-सा बेहतर
दोनों ही दूध अपनी-अपनी जगह अलग-अलग फायदे देते हैं। दोनों ही आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। जहां एक तरफ गाय का दूध हड्डियों के ज्यादा फायदेमंद होता है। वहीं, प्लांट मिल्क एलर्जी से बचाने में मदद करता है। साथ ही कई बीमारियों को भी दूर रखता है।
ये भी पढ़ें- 7 दिनों का डाइट प्लान करेगा 10 किलो तक वजन कम, जानें 8 हफ्ते तक क्या खाएं या क्या नहीं?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 hr agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
4 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
9 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
9 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
11 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines