धनिए के बीज की चाय; सुबह खाली पेट पीने से मिलते हैं गजब के फायदे

Coriander Seeds Tea Benefits: पेट में गैस, ब्लोटिंग, अपच, एक्ने या फिर पीरियड्स पेन रहता है, तो इस चाय को पीना शुरू कर दीजिए। किचन का यह मसाला आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है।

फोटो क्रेडिट- meta ai

Coriander Seeds Tea Benefits: आजकल लोगों का खानपान इतना बिगड़ गया है कि सेहतमंद रहना किसी टास्क से कम नहीं है। हेल्दी रहने के लिए आपको हेल्दी फूड्स और ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। ऐसे ही एक ड्रिंक है धनिए के बीजों की चाय। धनिए के बीज, जिसे अंग्रेजी में कोरिएंडर सीड्स भी कहते हैं,  यह हमारी रसोई का ऐसा मसाला है, जो कई लाभकारी गुणों से भरपूर होता है। इसके बीज पाचन में हमारी काफी मदद करते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद मिनरल्स बॉडी के न्यूट्रिशन को पूरा करने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं इन बीजों की चाय पीने से क्या फायदे होंगे।

विज्ञापन

धनिए के बीजों की चाय पीने के फायदे

1. पाचन सुधारें- इन बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इस चाय को रोजाना पीने से पेट में गैस, सूजन और कब्ज की समस्या नहीं होती है।

विज्ञापन

2. वेट लॉस- धनिए के बीज की चाय पीने से मेटाबोलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है, जिससे बॉडी में एक्स्ट्रा फैट कम होता है और पिघलने लगता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

3. ग्लोइंग स्किन- इन सीड्स में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन को अंदर से हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। धनिए के बीजों की चाय पीने से स्किन ग्लोइंग बनती है।

Coriander Seeds tea Image

फोटो क्रेडिट- meta ai

विज्ञापन

4. ब्लड शुगर मैनेजमेंट- धनिए के बीज ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायता प्रदान करते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को भी यह चाय पीना काफी फायदेमंद है।

5. हार्ट हेल्थ- धनिए के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो हमें हृदय रोगों से बचाते हैं। इस चाय को पीने से दिल स्वस्थ रहता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित होता है।

विज्ञापन

6. इम्यूनिटी- धनिया के बीज शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं। इसलिए, जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं, उन्हें अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इस चाय का सेवन करना चाहिए।

7. स्ट्रेस- धनिए के सीड्स की चाय हमारे मेंटल लेवल को बैलेंस करती है। इस चाय को पीने से कोर्टिसोल लेवल लो होता है। रोजाना खाली पेट यह चाय आपके स्ट्रेस हार्मोन्स को कम कर सकती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ