Coriander Mishri kadha: सभी के घरों में धनिया का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। ज्यादातर लोग सब्जी बनाने के लिए धनिया के बीज या उसके पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। ये आपके खाने का टेस्ट ही नहीं बढ़ाता बल्कि ये आपके हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं धनिया और मिश्री का काढ़ा आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है? अगर आप हर रोज धनिया और मिश्री के काढ़े का सेवन करते हैं, तो इसके एक नहीं कई फायदे हो सकते हैं। धनिया के बीजों में विटामिन-सी, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, मिश्री में विटामिन-ए, विटामिन-सी, प्रोटीन, फाइबर, आयरन और पोटैशियम पाए जाते हैं। जिससे आपकी कई समस्याएं दूर रहती है। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
तनाव को करता है कम
धनिया और मिश्री का काढ़ा पीने से आपका दिमाग हेल्दी रहता है। इससे आपको स्ट्रेस और चिंता से दूर रहने में मदद मिलती है। ये आपके नर्वस सिस्टम को शांत रखता है, जिससे बेचैनी कम होती है। इसके नियमित सेवन से दिमाग को आराम मिलता है, जिससे आपको रात में अच्छी नींद आती है।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
किडनी को रखता है डिटॉक्स
धनिया और मिश्री का काढ़ा पीने से किडनी से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। ये शरीर में मौजूद बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये किडनी की सफाई करता है और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्याओं को दूर रखता है। इससे पूरे स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।
स्किन को रखता है हेल्दी
धनिया और मिश्री का काढ़ा पीने से आपकी स्किन की नमी बनी रहती है। इसमें मौजूद विटामिन-ए, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही ये आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप इसका सेवन हर रोज कर सकते हैं।
कैसे करें तैयार
धनिया मिश्री का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले 1 से 2 चम्मच धनिया के बीज लें। इसके बाद इसे एक गिलास पानी में रातभर के लिए भिगोकर रख दें। अब धनिया के पानी में एक चम्मच मिश्री डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इसे एक साथ न पी कर घूंच-घूंट कर के पिएं। इसका सेवन आप नियमित रूप से सुबह खाली पेट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
8 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
8 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
9 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
10 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
12 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
12 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
13 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
15 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines