हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्किन से लेकर वेट लॉस तक, रोज 1 गिलास यह जूस पीने से मिलेंगे 5 शानदार फायदे

Coriander Juice Benefits: धनिए के पत्तों का इस्तेमाल लोग खाने में स्वाद बढ़ाने और सर्विंग के लिए करते हैं। हालांकि, धनिए के पत्तों में कितने फायदे छिपे हैं, इस बारे में लोग कभी बात करते ही नहीं हैं। चलिए आज आपको बताते हैं रोज खाली पेट 1 गिलास इन हरे पत्तों के जूस को पीने से शरीर को क्या लाभ मिलेंगे।

विज्ञापन
Coriander Juice Benefits

Coriander Juice Benefits: खिले-खिले धनिए के पत्तों से खाने को सजाने का काम किया जाता है। हालांकि, हम सभी यह सोचते हैं कि धनिए के पत्तों का काम सिर्फ खाने को सुंदर बनाना है, मगर ऐसा नहीं है। धनिए के पत्ते कितने गुणकारी हैं, इस बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। धनिए के पत्ते विटामिन ए, सी, के और पोटेशियम का अच्छा स्रोत होते हैं। धनिए के पत्तों में कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है। चलिए जानते हैं, रोजाना खाली पेट 1 गिलास धनिए के पत्तों का जूस पीने से शरीर को क्या लाभ मिलेंगे।

धनिए के पत्तों का जूस पीने के 5 जबरदस्त फायदे

पाचन दुरुस्त करें

रोज 1 गिलास धनिए के पत्तों का जूस पीने से पाचन की समस्याओं में राहत मिलती है। धनिए के पत्ते ठंडी तासीर के होते हैं, इसलिए इन पत्तों का जूस पीने से पेट को भी ठंडक मिलती है। धनिए के पत्तों का जूस पेट के कीटाणुओं को भी खत्म कर सकता है।

विज्ञापन

हार्ट हेल्थ

धनिए में मौजूद हेल्दी गुण हृदय रोग के जोखिमों को कम करते हैं। धनिए के पत्तों का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल सही रहने से बीपी और हार्ट की भी समस्याओं से राहत मिलती है।

विज्ञापन

वेट लॉस

धनिए के पत्तों में न के बराबर कैलोरी होती है और भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ये दोनों तत्व जल्दी वजन घटाने का काम करते हैं। अगर आप लगातार कुछ दिनों तक खाली पेट इसका जूस पिएंगे तो वजन में फर्क खुद देख पाएंगे। ध्यान रहे, इस जूस में आपको किसी भी प्रकार की मिठास शामिल नहीं करनी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट के बाद ब्रश? जानें क्या है इस पर एक्सपर्ट की राय 

स्किन का ग्लो बढ़ाए

विज्ञापन

धनिया के पत्ते आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इन पत्तों के जूस को रोज पीने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी पूरी होती है। एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी, दोनों हमारी स्किन के लिए जरूरी होते हैं। धनिए के पत्तों का रस पीने से पिंपल्स और ऑयली स्किन की समस्या भी दूर होती है।

इम्यूनिटी

विज्ञापन

रोज 1 गिलास धनिए के पत्तों का जूस पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। कमजोर इम्यूनिटी से आप जल्दी बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए रोज खाली पेट 1 गिलास धनिए के पत्तों का जूस पीना चाहिए। धनिए के पत्तों का जूस पीने से डायरिया और ब्लोटिंग की समस्या में भी राहत मिलती है।

कैसे पिएं धनिए के पत्तों का जूस?

धनिए के पत्तों का जूस पीने का सही तरीका है, इसे खाली पेट पीना। इसके लिए आपको ताजे पत्तों को ग्राइंडर में डालकर इनका जूस निकालना होगा। आप धनिए के जूस में नींबू का रस, काला नमक और काली मिर्च का पाउडर मिलाकर भी पी सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- घर लाते ही सड़ जाते हैं केले? अपनाएं ये 3 टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola