---विज्ञापन---

Utensils Cleaning Tips: 10 रुपये में चमकाएं तांबे के बर्तन, मिनटों में कालिख होगी दूर

Utensils Cleaning Tips: भारत में तांबे के बर्तनों का खास महत्व है। खासतौर पर हिंदू घरों में तांबे के बर्तन खाने से लेकर पूजा के कामों में भी इस्तेमाल किए जाते हैं। तांबे के बर्तनों को लेकर एक समस्या है कि ये जल्दी काले होने लगते हैं। इन्हें साफ करने के लिए अपनाएं ये सिंपल नुस्खा।

Utensils Cleaning Tips: भारतीय रसोई में हर प्रकार के बर्तन होते हैं। जैसे- स्टील, पीतल, कांच और तांबे के बर्तन। यहां तांबे के बर्तनों की खास अहमियत है। इन बर्तनों का इस्तेमाल पूजा में किया जाता है। खासतौर पर सूर्य देव को जल अर्पित करने के लिए लोग तांबे के लोटे का इस्तेमाल करते हैं। तांबे के बर्तन में खाना खाना या तांबे के गिलास में पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। रोज सुबह खाली पेट तांबे में रखा पानी पीने की हिदायत अपने देश में सालों से दी जा रही है। आजकल तांबे की  बोतल भी काफी ट्रेंड में है। तांबे के बर्तनों को लेकर एक समस्या है कि इन्हें नियमित रूप से साफ करना पड़ता है, नहीं तो ये काले पड़ने लगते हैं। हम आपको तांबे के बर्तनों को चमकाने का एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे पुराने से पुराने तांबे के काले बर्तन मिनटों में चमक उठेंगे। चलिए, जानते हैं इस नुस्खे के बारे में।

तांबे के बर्तन को साफ करने का सबसे जबरदस्त नुस्खा

इस नुस्खे की मदद से बर्तन साफ करने के लिए आपको सिर्फ 2 चीज चाहिए होंगी। 2 चम्मच नमक और आधा कप सफेद विनेगर। आपको इन दोनों चीजों को एकसाथ एक कटोरी में मिलाना है। अब जबतक नमक पूरी तरह से विनेगर में घुल न जाए, इसे लगातार चलाते रहें। इस मिक्सचर को घोलने में समय लगेगा, इसलिए धैर्य रखें। जब नमक इसमें पूरा घुल जाए तो समझ जाइए आपका घोल तैयार है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  Garlic Benefits: पुरुषों के लिए वरदान है लहसुन! कैसे करें डाइट में शामिल, जानें फायदे

बर्तनों को ऐसे चमकाएं

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

अब आपको नमक और विनेगर वाले घोल को कॉटन की मदद से साफ करना है। थोड़ी सी रूई लेकर मिश्रण में डुबोएं और फिर अपने गंदे बर्तनों को इससे रगड़ें, आप देखेंगे कि चुटकियों में आपके काले तांबे के बर्तन एकदम नए जैसे हो गए हैं। अगर बर्तन ज्यादा हैं तो आप इस घोल को ज्यादा मात्रा में बनाकर, उस घोल में ही सभी बर्तनों को डुबोकर कुछ मिनट के लिए रख दें। आपके बर्तन नए जैसे चमक उठेंगे।

---विज्ञापन---

तांबे के बर्तन को साफ करने के लिए सिरके की जगह इमले के पानी या फिर नींबू के रस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- आंख रगड़ना पड़ सकता है भारी, तुरंत छोड़ दें ये आदत नहीं तो चली जाएगी रोशनी!

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Oct 07, 2024 12:56 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola