Copper Utensil Washing Tip: देश में इस वक्त त्योहारों का जश्न चारों ओर है। हिंदू पर्वों से यह पूरा महीना सराबोर है। बात हिंदू त्योहारों की आती है तो पूजा-पाठ को कैसे भूल सकते हैं। हमारे घरों में पूजा के लिए या फिर खाना खाने के लिए तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करना एक पुराना चलन है। लोग बाकी दिनों में ऐसा करें या ना करें लेकिन त्योहार या खास दिनों पर तांबे के बर्तन का इस्तेमाल जरूर करते हैं। इस धातु के बने बर्तन महंगे होते हैं, इसलिए हर बार नए बर्तन खरीदना संभव नहीं होता है। अक्सर लोग इन बर्तनों को खरीद लेते हैं लेकिन सिर्फ पूजा-पाठ के समय ही प्रयोग में लेते हैं। ऐसे में बर्तन पड़े-पड़े काले तो होंगे ही, इन्हें वापस नया जैसा बनाने के लिए क्या किया जाए? इसका जवाब आपको हमारी इस रिपोर्ट में मिल जाएगा।
टमाटर का सॉस चमकाएगा बर्तन!
जी हां, लगभग हर घर की रसोई में बच्चों से लेकर बड़ों तक का मनपसंद खट्टा-मीठा टोमैटो सॉस सिर्फ सैंडविच या पकौड़े के साथ खाने के लिए नहीं, बल्कि काले पड़े तांबे के बर्तनों को भी नया जैसा बना सकता है। दरअसल, टोमैटो केचप एसिडिक नेचर का होता है, जिस कारण इन बर्तनों की क्लीनिंग आसानी से हो जाती है।
ये भी पढ़ें- हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव
कैसे साफ होंगे बर्तन?
टोमैटो केचप को अपने तांबे वाले बर्तनों पर डालकर, इसे 10 से15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पोंछ कर धो लें। अगर काले दाग ज्यादा गहरे हैं तो आप किसी ब्रश की मदद से इन्हें हल्का-हल्का रगड़ सकते हैं। ऐसा करने से तांबे के बर्तनों के ऊपर जमी गंदी लेयर आसानी से साफ हो जाती है।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
स्टील और जले बर्तनों की भी सफाई करेगा केचप
अगर आपके स्टील के बर्तन जल गए हैं या फिर पुराने होने के कारण काले हो गए हैं तो भी टमाटर का सॉस इन्हें चमकाने में आपकी मदद करेगा। जले बर्तनों के लिए आप टमाटर सॉस की एक मोटी परत को बर्तन पर लगाकर कुछ देर या रात भर के लिए छोड़ सकते हैं। इसके बाद इन्हें सादे पानी से धो लें।
ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
धनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
1 hr agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
2 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
4 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
18 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
20 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
20 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 day agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
1 day agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 day agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines