Esa Kya Kare Ki Ghar Ka Cooler Thandi Hawa De: भारत के कई हिस्सों में गर्मी पड़नी शुरू हो गई है, जिस कारण लोग जल्द से जल्द AC खरीदने में जुट गए हैं. क्योंकि ज्यादा गर्मी और ज्यादा डिमांड के कारण एसी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिलता है, जिसे खरीद पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है. ऐसे में जो लोग AC नहीं खरीद पाते हैं, उनके पास कूलर खरीदने का ही ऑप्शन बचता है. अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि कूलर उन्हें वैसी ठंडक नहीं दे पाता है, जैसी उन्हें उम्मीद होती है! हालांकि, इसकी सबसे बड़ी वजह होती है, कुछ आम गलती, जो कूलर को रूम को ठंडा करने से रोकती है. आइए आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं, जिसकी मदद से आप बिना एसी खरीदे अपने कूलर से ही एसी जैसी ठंडी हवा पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अलमारी में गर्मियों के कपड़े नहीं हैं? इन मार्केट से करें खरीदारी… बेहद सस्ते में हो जाएगा काम
किन लोगों के लिए बेस्ट है कूलर
कूलर का इस्तेमाल लंबे वक्त से चला आ रहा है और देश की बड़ी आबादी इसी का इस्तेमाल करती है. इसे लेने के कई फायदे हैं, जैसे;
- AC के मुकाबले बहुत सस्ता होता है.
- कही भी लगाया या ले जाया जा सकता है, एसी एक ही जगह फिट होती है.
- AC के मुकाबले कम बिजली खपत करता है, जिससे जेब पर यह भारी नहीं पड़ता है.
- सही तरीके से इस्तेमाल करने से कूलर एसी की तरह ठंडी हवा दे सकता है.
इन तरीकों से पाए एसी की तरह ठंडी हवा
- अगर आपके पास पिछले साल का कूलर रखा है, तो उसे इस्तेमाल करने से पहले उसकी जाली और पैड्स को क्लीन करें. ऐसा करने से मौजूद धूल और गंदगी हटती है और एयर फ्लो आसान हो पाता है. साफ और ठंडी हवा के लिए ऐसा करना जरूरी है.
- रूम को जल्दी ठंडा करने और ठंडी आरामदायक हवा पाने के लिए अपने कूलर में ठंडा पानी या फिर कूलर के पानी में बर्फ डाल सकते हैं. ऐसा करने से कूलर पहले ज्यादा ठंडा हवा देने लगेगा और रूम मिनटों में ठंडा हो जाएगा.
- इन सबके अलावा कूलर को कहां रखना चाहिए इसके बारे में अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होती है, जिस कारण भी कूलर ठंडी हवा नहीं देता है. याद रखें कि कूलर को हमेशा फ्रेश एयर की जरूरत होती है, इसलिए कूलर को खिड़की के पास रखे ताकि वह फ्रेश हवा लेकर आपको ठंडी और आरामदायक हवा दे.
- आप जब भी कूलर का इस्तेमाल करें, उसके साथ-साथ रूम का फैन यानी पंखा भी कम स्पीड में खोल दे. इससे रूम में कूलर की ठंडी दवा चारों ओर फैल सकेगी और रूम जल्दी ठंडा हो सकेगा.
- इस बात का भी ख्याल रखें कि कई बार मोटर और पांप में दिक्कत के कारण भी कूलर गर्म हवा देने लगता है, इसलिए उन्हें भी चेक करें.
यह भी पढ़ें: Thumb Sucking in Kids: बच्चे अंगूठा क्यों चूसते हैं? जानिए कितनी सही है ये आदत और क्या
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
10 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines