हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Cooking Hacks: हर होम शेफ के लिए जरूरी है ये कुकिंग हैक्स, बना देंगे काम को आसान

खाना बनाते समय अक्सर कुछ गलतियां रोजाना हो जाती हैं जिन्हें सही करना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो आइए जानते हैं कुछ बेसिक कुकिंग हैक्स के बारे में जिन्हें आप रोजाना की जिंदगी में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Cooking Hacks: क्या आप भी रोजाना खाना बनाते समय छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करते हैं? जैसे कि सब्जी में नमक ज्यादा हो जाना, रोटी का सही आकार में न बनना, या चावल का बार-बार चिपक जाना, खासकर तब जब खाना जल्दी या मेहमानों के लिए बनाना हो? ये समस्याएं लगभग हर किसी के साथ होती हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो रोजाना ऐसी दिक्कतों का सामना करते हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर इन चीजों से छुटकारा पा सकते हैं।

सब्जी में घी या तेल ज्यादा हो जाए?

ऐसा कई बार बहुत से लोगों के साथ होता है सब्जी बनाते समय ज्यादा तेल या घी डल जाता है, जिससे सब्जी पकने के बाद ऊपर तेल तैरने लगता है। इसके लिए अब परेशान न हों। तेल को सब्जी से कम करने के लिए बर्फ का एक टुकड़ा लें और करी वाली सब्जी या दाल में 1 मिनट के लिए डाल दें। ऐसा करने से अतिरिक्त तेल ऊपर जम जाएगा और आप उसे आसानी से हटा सकेंगे।इसके साथ ही सब्जी का स्वाद भी नहीं बिगड़ेगा।

दाल या सब्जी ज्यादा पतली हो जाए?

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि सब्जी या दाल में पानी ज्यादा हो जाता है जिससे वह पतली लगने लगती है और स्वाद भी फीका हो जाता है? तो इसे सुधारने के लिए दो चम्मच बेसन में थोड़ा सा पानी मिलाकर सब्जी में डाल दें। ऐसा करने से आपकी सब्जी या दाल गाढ़ी हो जाएगी और स्वाद भी बेहतर हो जाएगा।

हरी पत्तेदार सब्जियां पकाते समय उन्हें ढककर न रखें

बहुत से लोग पत्तेदार सब्जियों को ढक कर पकाना सही समझते हैं लेकिन ऐसा करने से वे ओवरकूक हो जाती हैं और उनका स्वाद भी अच्छा नहीं आता। इसलिए ध्यान रखें कि हरी पत्तेदार सब्जियों को कभी भी ढक कर न पकाएं। इन्हें हमेशा खोलकर ही पकाएं जिससे वे हरी-भरी और स्वादिष्ट बनी रहें।

चावल बार-बार चिपक जाते हैं?

ऐसा अक्सर होता है कि चावल पकाते समय अगर सही मात्रा में पानी और तकनीक का ध्यान न रखा जाए, तो चावल अक्सर चिपक जाते हैं या गीले हो जाते हैं जिससे उनका स्वाद और बनावट दोनों बिगड़ जाते हैं। इसके लिए आप चावल पकाने से पहले उन्हें कम से कम 20–30 मिनट तक भिगोकर रखें और पकाते समय 1 कप चावल में लगभग 1.5 से 2 कप पानी डालें। इससे आपके चावल चिपकेंगे नहीं और न ही इनका स्वाद बिगड़ेगा।

ये भी पढ़ें- Travel Destination: शोर-शराबे से दूर प्रकृति के करीब, बेंगलुरु के पास ये डेस्टिनेशन हैं घूमने के लिए बेस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें