हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिना दवा ऐसे करें शुगर कंट्रोल! Apollo के डॉक्टर ने बताए 5 आसान Lifestyle टिप्स

How To Control Sugar: शुगर की समस्या आज के वक्त में काफी आम हो गई है. खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग प्री-डायबिटीज या डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं. इसी कड़ी में अपोलो हॉस्पिटल्स के एक सीनियर डॉक्टर ने बिना दवा इस स्वास्थ्य समस्या को कंट्रोल करने के कुछ आसान टिप्स बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप शुगर जैसी गंभीर बीमारी से बच सकते हैं.

विज्ञापन
बिना दवा कैसे करें शुगर कंट्रोल?

आज के समय में शुगर की समस्या काफी आम हो गई है. ज्यादा मीठा खाना, खराब लाइफस्टाइल और स्ट्रेस के वजह से लोग प्री-डायबिटीज (Pre-diabetes) या डायबिटीज (Diabetes) की चपेट में आ रहे हैं. ऐसे में हैदराबाद के Apollo Hospital के एक सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डायबिटीज को लेकर बताते हैं कि सिर्फ अपनी डेली लाइफ और खाने-पीने की आदतों में बदलाव करके भी HbA1c लेवल कम किया जा सकता है. इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर 5 आसान तरीके बताए, जिसे अपनाकर आप बिना दवा के शुगर कंट्रोल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इन छोटी-छोटी गलतियों से भारत में तेजी से बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

बिना दावा कैसे करें शुगर कंट्रोल?

शुगर को कंट्रोल करने में सबसे आसान और असरदार तरीका है वजन घटाना. डॉक्टरों का कहना है कि अगर आप अपने कुल वजन का 5-7% घटा लें, तो HbA1c में 0.5% से 1% तक गिरावट आ सकती है. इसके लिए सही खानपान और रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूरी है और यह लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है.

विज्ञापन

नियमित व्यायाम

डॉक्टर बताते हैं कि, हफ्ते में कम से कम 150 मिनट एरोबिक व्यायाम जैसे तेज चलना, दौड़ना या स्विमिंग करना शामिल है. साथ ही 2-3 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करें. ऐसा करने से शरीर शुगर का सही इस्तेमाल करता है और HbA1c 0.6% से 0.9% तक कम हो सकता है. रोजाना थोड़ा समय एक्सरसाइज को देने से आपको बड़ा फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

हेल्दी डाइट अपनाएं

शुगर कंट्रोल करने के लिए खाने पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. अगर आप रिफाइंड चीनी और मैदा का रोज सेवन करते हैं, तो इसे कम करें और अपनी डाइट में फाइबर वाले फल, सब्जियां, नट्स और मछली शामिल करें. लो-कार्ब या मेडिटेरेनियन डाइट से HbA1c 0.3% से 1% तक कम हो सकता है और भूख भी लंबे समय तक कंट्रोल में रहती है.

विज्ञापन

खाने का सही समय तय करें

यह जरूरी है कि आप क्या खा रहे हैं के साथ-साथ कब खा रहे हैं? इस पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है. डॉक्टर ने सलाह दी है कि अपने दिन भर के खाने को 10 से 12 घंटे के अंदर ही सीमित रखें और रात को देर से खाना खाने से बचें. इससे मेटाबॉलिज्म संतुलित रहता है और HbA1c 0.3% से 0.6% तक कम हो सकता है.

विज्ञापन

दिनभर हल्की-फुल्की एक्टिविटी भ जरूरी

जिम न जा पाने वाले भी दिनभर एक्टिव रहकर शुगर कंट्रोल कर सकते हैं. इसे NEAT (Non-Exercise Activity Thermogenesis) कहते हैं. जैसे सीढ़ियां चलकर चढ़ना, खाने के बाद 10 मिनट वॉक करना, घर या ऑफिस में बार-बार चलना. ये छोटी एक्टिविटीज HbA1c 0.2% से 0.4% तक कम कर सकती हैं और शरीर की ऊर्जा को सही दिशा में खर्च करती हैं.

विज्ञापन

अपोलो डॉक्टर के अनुसार, अगर आप इन 5 टिप्स को नियमित अपनाते हैं, तो शुगर को बिना दवा के कंट्रोल किया जा सकता है. लेकिन साथ ही डॉक्टरों से सलाह और रेगुलर चेकअप भी बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़ें: High Blood Pressure से हैं परेशान? ये 4 नेचुरल तरीके बिना दवा के कर सकते हैं आपका BP कंट्रोल

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola