हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

International Yoga Day 2025: योग करते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

ऐसे बहुत से लोग हैं जो रोजाना योग करते हैं और कुछ ऐसे भी हैं जो योग करने का सोच रहे हैं। इन लोगों को योग करते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो इससे आपकी सेहत और शरीर को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

विज्ञापन

International Yoga Day 2025: योग जो कि हमारे शरीर मन और आत्मा को संतुलित करने का एक सरल और प्रभावी तरीका है इसे रोजाना करने से न सिर्फ फिटनेस बढ़ती है बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। लेकिन कई बार लोग योग करते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो लाभ की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि गलत तरीके से योग करने से कई दिक्कतें आती हैं। इससे न केवल योग का असर कम होता है बल्कि चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। तो आइए जानते हैं कि किन गलतियों से बचना बहुत जरूरी है।

सांस रोकना या गलत तरीके से लेना

अक्सर योग करते समय सांस का सही तालमेल बहुत जरूरी होता है। कई लोग आसन करते वक्त या तो सांस रोक लेते हैं या गलत तरीके से सांस लेते हैं, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है और थकान जल्दी महसूस होती है। इसलिए योग हमेशा ध्यानपूर्वक करें और सांस पर नियंत्रण बनाए रखें।

भरे पेट योग करना

अगर आप पेट भरकर योग करते हैं, तो इससे पेट में कई समस्याएं हो सकती हैं। योग हमेशा खाली पेट या हल्का नाश्ता करने के 2–3 घंटे बाद ही करना चाहिए। भरे पेट योग करने से ऐंठन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

गलत मुद्रा में योग करना

अगर आप किसी आसन को गलत पोजीशन में करते हैं तो इसका सीधा असर आपकी रीढ़ की हड्डी, जोड़ों और मांसपेशियों पर पड़ सकता है। इसलिए हमेशा आसनों को सही तकनीक से करें या प्रशिक्षित योग शिक्षक की मदद लें।

नियमित योग न करना

योग का असर तभी दिखता है जब आप इसे नियमित रूप से करें। बीच-बीच में अभ्यास छोड़ना शरीर की प्रगति को रोक सकता है और लचीलापन भी कम कर देता है।

विज्ञापन

योग के बाद शरीर को शांत न करना

योग के बाद शरीर को रिलैक्स करना, यानी कूल डाउन करना बेहद जरूरी होता है। शवासन जैसे आसनों से शरीर को आराम मिलता है और अभ्यास का असर लंबे समय तक बना रहता है।

ये भी पढ़ें- International Yoga Day: पीरियड क्रैम्प्स से हैं परेशान? ये योगासन दिलाएंगे तुरंत आराम

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola