अच्छा दिखने के लिए ये बहुत जरूरी है कि आप वेल ग्रूम्ड लगें और इसके लिए ये भी काफी जरूरी है कि आप जो कपड़े पहने हुए हैं, वो ढंग से प्रेस किए हुए हों और उनमें कोई भी सिलवटें न हों. प्रेस किए हुए कपड़े आपकी पर्सनालिटी को और भी स्ट्रॉन्ग दिखाते हैं. लेकिन अक्सर घंटों मेहनत के बाद भी कपड़े पहनते वक्त गुचले हुए ही लगते हैं और हर बार बाहर से कपड़े प्रेस करवाना पॉसिबल नहीं है. इसके लिए आपको बस कुछ आसान तरीकों को फॉलो करने की जरूरत है, जिनसे आप जब भी प्रेस करेंगे, आपके कपड़ों में एकदम बाजार जैसी प्रेस होगी. आइए जानते हैं इस्त्री करने का सही तरीका.
इसे भी पढ़ें- Fridge Smell: फ्रिज से आ रही है अजीब बदबू तो आज ही साफ करें ये 4 कोने, खराब खाना निकालने से ही नहीं बनेगी बात
कपड़ा बिल्कुल सूखा हो तो हल्की नमी का जुगाड़ करें
प्रेस करने से पहले चेक करें कि कहीं कपड़ा बहुत ज्यादा सूखा तो नहीं है क्योंकि अगर आप बहुत सूखे कपड़े पर प्रेस करेंगे, तो उस कपड़े पर मौजूद गहरी सिकुड़न आसानी से नहीं खुलेंगी और प्रेस करने के बाद भी आपका कपड़ा सिलवटों से भरा हुआ ही लगेगा. इसके लिए आपको बस एक आसान सी ट्रिक फॉलो करनी है कि एक स्प्रे बोतल में बहुत ही हल्का सा पानी लेकर उसे कपड़े के ऊपर छिड़क दीजिए ताकि कपड़ा बस नरम हो जाए न कि गीला. पानी को छिड़कने के बाद 1 से 2 मिनट तक रुकें ताकि नमी पूरे कपड़े में समान रूप से फैल जाए. उसके बाद आप कपड़े पर प्रेस कर सकते हैं.
इस्त्री को आगे-पीछे घिसने के बजाय सही दिशा में चलाएं
कपड़े पर प्रेस करने के लिए सबसे पहले उसे इस्त्री बोर्ड पर फैला लीजिए और अपने हाथ से खुद सिलवटें हटाकर कपड़े को सीधा कर लीजिए. इस्त्री को हमेशा एक ही दिशा में सीधे-सीधे घुमाएं उसे बार-बार तेजी से आगे-पीछे करने से कपड़ा खिंच सकता है और इसमें नई सिलवटें बन सकती हैं, जो देखने में अच्छी नहीं लगेंगी. पहले कपड़े के एक हिस्से की सिलवटें हटाएं तभी दूसरे हिस्से पर जाएं.
कॉलर, जेब और सिलाई वाले हिस्से का तरीका अलग रखें
अगर आप शर्ट को प्रेस कर रहे हैं तो उसे सीधे बीच से प्रेस करने के बजाय पहले कॉलर, कफ और आस्तीन जैसे हिस्सों पर प्रेस करने से शुरुआत करें. शर्ट की जेब के ऊपर सीधे प्रेस करने की गलती न करें बल्कि कपड़े को अंदर से फैलाकर हल्के हाथों से प्रेस करें. शर्ट की मोटी सिलाई और बटन के आसपास प्रेस को बहुत देर तक न चलाएं वरना उसमें निशान पड़ सकते हैं.
कपड़े के हिसाब से तापमान बदलना है जरूरी
हर एक कपड़े को एक ही तापमान पर प्रेस न करें. जो भी आपके सिंथेटिक कपड़े हैं उनके लिए कम तापमान रखें और कॉटन/लिनेन जैसे कपड़ों को उनके हिसाब से तापमान रखकर प्रेस करें. आप कपड़ों के लेबल पर भी चेक कर सकते हैं कि किस कपड़े के लिए कितना तापमान रखना सही है. प्रेस के तापमान की जांच करने के लिए पहले उसे कपड़े के उस हिस्से पर लगाकर देखिए जो कम दिखता हो.
प्रेस करने के तुरंत बाद कपड़ा मोड़ना सबसे बड़ी गलती
कभी भी कपड़ों पर प्रेस करने के बाद तुरंत ही उन्हें अलमारी में तह करके न रखें वरना इससे गर्म होने के कारण उन पर फिर से निशान पड़ सकते हैं. सही तरीका ये है कि आप कपड़े को प्रेस करने के बाद उसे कुछ मिनट के लिए हैंगर पर सीधा करके लटका दीजिए और ठंडा हो जाने दीजिए. खासकर शर्ट में कॉलर और कफ को आकार में रखकर ठंडा होने देना एक अच्छी फिनिश बनाए रखने के लिए काफी जरूरी है.
प्रेस की नीचे वाली लेयर चेक करना
अगर आपके कपड़ों पर बार-बार प्रेस करते वक्त दाग लग रहे हैं, चिपचिपाहट सी आ रही है या फिर जलने के निशान आ रहे हैं तो अपनी प्रेस की नीचे की प्लेट की टेस्ट जरूर करें क्योंकि हो सकता है कि इसमें कोई गंदगी जमा हो गई हो. जब आपकी प्रेस ठंडी हो तब उसकी प्लेट को देखें और जरूरत पड़ने पर किसी कपड़े से पोंछकर साफ भी कर लें.
इसे भी पढ़ें- 30 दिन रोज Squats करने से सिर्फ कैलोरी बर्न नहीं, शरीर में होंगे ये बड़े बदलाव
संबंधित खबरें
Suji Halwa Recipe: कंजकों के लिए ऐसे बनाएं सूजी का हलवा, बनेगा मुलायम
3 hrs agoनवरात्रि के सातवें दिन सभी को दीजिए महासप्तमी की बधाई, भेजिए ये शुभकामनाएं
6 hrs ago6 महीने बाद चला रहे गीजर? यूज करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल
19 hrs agoरजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? ये टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन क्या प्रसाद बनाएं? भोग के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, ऐसे भेजें शुभकामनाएं
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
2 days agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
2 days agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines