हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खाना खाने के तुरंत बाद न करें ये 5 काम, वरना हो सकती है कैंसर से लेकर पेट की समस्याएं!

Avoid These Habits After Meal: सिर्फ खाना खा लेने से शरीर को लाभ मिलेगा, अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो अभी बदल दें यह आदत। खाना पोषण देता है, मगर उसके बाद अगर आपने ये 4 काम किए, तो आपकी सेहत और ज्यादा बिगड़ सकती है।

विज्ञापन
Photo Credit- Freepik

Common Mistakes to Avoid After Eating: भोजन स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी होता है। अगर आप खाना नहीं खाएंगे तो शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल सकेगा। मगर खाने के साथ-साथ कुछ बातों का ख्याल रखना भी जरूरी है। सिर्फ खाना पोषण देगा ऐसा सोचना गलत है। पोषण की एक पूरी प्रक्रिया होती है जिससे पूरा होने में समय लगता है, इस बीच कुछ चीजें हैं जिन्हें हमें गलती से भी नहीं करना चाहिए। जैसे ये चार काम खाना खाने के बाद किए गए तो खाने से पोषण की बजाय शरीर को नुकसान ही होगा। जानिए कौन से हैं वो 5  काम।

खाने के बाद इन 5 कामों को करने से बचें

स्मोकिंग

Smoking After Eating

सिगरेट पीना पहले से भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। खाना खाने के बाद धूम्रपान करने से इसका नुकसान 10 गुना ज्यादा होता है। कहते हैं खाने के बाद की 1 सिगरेट 10 के बराबर होती है। खाने के बाद पी गई सिगरेट से कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है।

विज्ञापन

खाने के बाद पिया गया पानी है जहर

drinking water after meal

खाना खाने के बाद पानी पीने की आदत कई लोगों की होती है लेकिन ऐसा करना बिल्कुल ठीक नहीं है। खाना खाते समय हमारे पेट का अम्ल अलग होता है। अगर हम खाना खत्म करते ही तुरंत गटागट पानी पी लेंगे तो इससे हमारा पाचन बिगड़ता है। पाचन खराब होने से खाने का पोषण शरीर को नहीं मिलेगा। भोजन करने के बाद पानी पीने से खाना पेट में ही सड़ जाता है, इस खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

खाने के बाद फल खाना

fruits

खाने के साथ सलाद खाया जा सकता है लेकिन खाने के बाद कोई भी फल खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ऐसा इसलिए होता है कि खाने के तुरंत बाद फलों को खाने से ये आंतों में चिपक सकते हैं। क्योंकि खाने के वजह से पेट में जगह नहीं होती, ऐसे में ये फल न तो खाने को पोषण को पूरा होने देते हैं और न ही खुद का पोषण पूरी तरह से दे पाते हैं। इससे पाचन में भी गड़बड़ी होती है।

विज्ञापन

खाने के तुरंत बाद टहलना

walking

हालांकि, खाना खाने के बाद टहलना अच्छा होता है। इससे पाचन क्रिया सही से होती है लेकिन कभी भी खाना खाते ही तुरंत वॉक पर टहलने नहीं जाना चाहिए। ऐसा करने से पाचन क्रिया पर उल्टा असर पड़ सकता है। तुरंत वॉक पर जाने से खाना पेट में फूलने लगता है जिससे गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। कई बार खाना पेट के अंदर ऊपर की तरफ आने लगता है जिससे उल्टी भी आ सकती है।

विज्ञापन

तुरंत सोने से बचें

Sleeping

कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद सोने की आदत होती है। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। खाना खाने के तुरंत बाद सोने से पाचन बिगड़ सकता है। खाना खाने के बाद लेटने से आपके पेट में एक प्रकार का एसिड बनता है, जिससे सीने में जलन की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कौन से सूखे मेवे भिगोएं और कौन से नहीं? जानिए पूरी गाइड 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola