Bath Water: कई बार लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर गर्म पानी से नहाना सही है या फिर ठंडे पानी से. कई लोगों को तो लगता है कि इसका जवाब सिर्फ मौसम पर निर्भर करता है, लेकिन ये बात एकदम गलत है. पानी का अलग-अलग तापमान आपके शरीर को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है. इसलिए ये जानना बहुत जरूरी है कि गर्म और ठंडे पानी के अपने-अपने क्या फायदे-नुकसान होते हैं और किसके लिए किस तरह का पानी फायदेमंद रहता है.
यह भी पढ़ें – भाग्यश्री ने बताया चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कैसे लगाती हैं मलाई, कहा दादी-नानी के जमाने का है यह नुस्खा
गर्म पानी से नहाने पर शरीर को क्यों मिलता है आराम?
कई लोगों को थकान भरे दिन के बाद गर्म पानी से नहाना बहुत पसंद होता है. दरअसल, गर्म पानी मांसपेशियों को आराम महसूस कराने और शरीर की अकड़न कम करने में मदद करता है इसलिए ही लंबे दिन के बाद मांसपेशियों की थकान और अकड़न गर्म शॉवर (Hot Shower) लेने से सही हो जाती है. गर्म पानी से नहाने के दौरान भाप और गर्माहट से नाक बंद होने पर कुछ लोगों को थोड़ी देर के लिए आराम महसूस हो सकता है. लेकिन, ध्यान रहे कि पानी इतना भी गर्म न हो कि स्किन रेड हो जाए. इस पर जलन होने लगे या खिंची हुई महसूस होने लगे.
गर्म पानी का एक नुकसान जो लोग नजरअंदाज करते हैं
गर्म पानी से नहाने के कुछ नुकसान भी होते हैं, जैसे कि अगर आप बहुत गर्म पानी से नहाते हैं तो आपकी त्वचा के नैचुरल ऑयल कम हो सकते हैं और स्किन ड्राई हो सकती है, जिससे खुजली भी बढ़ सकती है. खासकर अगर आपकी स्किन ड्राई है तो नहाने के बाद आपकी स्किन खिंची हुई सी महसूस हो सकती है. इसलिए बहुत गर्म पानी से नहाने के बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करिए और बहुत ज्यादा लंबे शॉवर लेने के बजाय छोटे शॉवर लीजिए. गर्म शॉवर लेने के बाद स्किन की नमी बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.
ठंडे पानी से नहाने पर क्या अलग महसूस होता है?
ठंडे पानी से नहाने की वजह से शरीर तुरंत अलर्ट और फ्रेश हो जाता है. जब मौसम काफी गर्म हो या फिर वर्कआउट करने के बाद ठंडा शॉवर लेने से काफी रिफ्रेशिंग महसूस होता है. अगर आपको बहुत नींद आ रही हो तो अपनी नींद को खोलने का सबसे अच्छा तरीका है ठंडे पानी से नहा लेना. लेकिन, ध्यान रखिए कि पानी हद से ज्यादा ठंडा न हो क्योंकि हद से ज्यादा ठंडा पानी आपकी बॉडी के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
तो रोज किसे चुनें गर्म शॉवर या ठंडा
अपने शरीर के हिसाब से पानी का तापमान चुनें क्योंकि हर किसी के हिसाब से उसके लिए अलग-अलग पानी का तापमान सही हो सकता है. अगर आपका लक्ष्य अपनी मांसपेशियों को आराम देना है तो आप गुनगुने पानी को चुन सकते हैं. लेकिन अगर आपका लक्ष्य नहाने के बाद नींद खोलना और फ्रेश फील करना है तो आप ठंडा पानी चुन सकते हैं. अगर आपको किसी भी तरह का शॉवर लेते वक्त चक्कर, सांस लेने में परेशानी या कोई भी और परेशानी महसूस हो तो तुरंत शॉवर रोककर सुरक्षित तापमान को अपनाएं.
यह भी पढ़ें – Homemade Aloe Vera Gel: एलोवेरा की पत्ती से घर पर तैयार किया जा सकता है जेल, स्किन के लिए रहेगा बेस्ट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
3 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
6 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
20 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
23 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 days agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines