Cold and Cough Remedy: सर्दी-खांसी और छाती में जमा बलगम एक ऐसी परिस्थिति है, जिससे बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता है। छाती और फेफड़ों में बलगम जमने से दिन-रात खांसी आती रहती है और सांस लेने में भी बड़ी तकलीफ होती है। अगर इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो दवा छोड़ एकबार यह नुस्खा आजमा लें, 2 दिन में आपको आराम मिल जाएगा। इस नुस्खे के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी, जो लगभग हर किसी की रसोई में मौजूद होती हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है। इसे बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स।
इसे बनाने का तरीका क्या है?
सबसे पहले गैस पर एक पैन को गर्म कर लें। यह पैन गहरा नहीं होना चाहिए, आपको एक फ्लैट पैन लेना होगा। ऐसे पैन में इस दवा का टेक्सचर सही आएगा। पैन गर्म होने के बाद आपको इसमें आधा कप पानी डालकर गर्म करना होगा। इसके बाद इसमें 1 चम्मच गुड़ डालकर पिघला लें, अब इसमें ½ चम्मच हरी इलायची पाउडर, ½ चम्मच अजवाइन, ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर, ½ चम्मच काला नमक और ½ चम्मच सोंठ का पाउडर डालकर मिला लें। अब इस मिश्रण को अच्छे से पकने दें। लगभग 2 मिनट पकने के बाद यह दवा तैयार हो जाएगी। अब गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए रख दें। कुछ देर बाद जब इससे धुआं निकलना बंद हो जाए, तो किसी डिब्बे में स्टोर करके इसे रख लें। आप एकसाथ भी हफ्ते-10 दिन के लिए इसको बनाकर आराम से स्टोर कर सकते हैं।

cold and cough
कैसे करना है इस्तेमाल?
आपको इसे दिन में दो बार लेना होगा। एकबार सुबह के समय और एकबार शाम के समय। इसे खाने के लिए आपको आधे कप गर्म पानी में 1 चम्मच पेस्ट को मिलाकर पीना होगा। इस ड्रिंक को गर्म-गर्म ही चुस्कियां लेते हुए पीना है ताकि सही से काम कर सके।
मिश्रण के फायदे
इस दवा को लेने से फेफड़े और छाती का बलगम पिघलकर मल के रास्ते बाहर निकल जाता है। इससे फेफड़ों की सफाई हो जाती है। इसे रोजाना लेने से गले में फैले इंफेक्शन को भी दूर करता है और दर्द, सूजन की समस्या को कम करता है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।