Coffee with Cinnamon: कई लोग सुबह उठते ही कॉफी पीना पसंद करते हैं और जब बात कॉफी की आती है, तो हर कोई अलग-अलग तरह की कॉफी को टेस्ट करना चाहता है। कुछ लोगों को दूध वाली कॉफी पीना पसंद होता है, तो वहीं कुछ लोगों को ब्लैक कॉफी पीना पसंद होता है। ऐसे में लोग अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से कॉफी पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कॉफी को भी हेल्दी बनाया जा सकता है। कॉफी को हेल्दी बनाने के लिए आप दालचीनी मिला सकते है। दालचीनी आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है। इस आर्टिकल में जानते हैं कि कॉफी में दालचीनी मिलाकर पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
वजन कम करने में फायदेमंद
आगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो दालचीनी और कॉफी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। दालचीनी हमारे भूख को शांत करने में मददगार साबित होता है। कॉफी में दालचीनी मिलाकर पीने से हमें भूख कम लगती है, जिसके चलते आप समय पर अपना भोजन करते हैं। साथ ही आपको बाहर के खाने की क्रेविंग नहीं होगी।
ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?
ब्लड शुगर लेवल करता है कंट्रोल
कॉफी में दालचीनी मिलाकर पीने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। दरअसल, दालचीनी का टेस्ट मीठा होता है, जो आपकी कॉपी को भी मीठा बना देता है और आप अपनी कॉपी में शुगर लेने से बच सकते हैं। एक अध्ययन में बताया गया है कि दालचीनी वाली कॉफी के सेवन से आप इंसुलिन लेने से भी बच सकते हैं।
हार्ट हेल्थ को रखता है दुरुस्त
एक अध्ययन में बताया गया है कि दालचीनी दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करता है। ऐसे में अगर आप सामान्य मात्रा में कॉफी में दालचीनी मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो आपका दिल कई बीमारियों से दूर रहेगा, लेकिन यह ध्यान रखें कि अधिक कैफीन हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
सर्दी और बुखार के लिए है फायदेमंद
दालचीनी में एंटीवायरस और एंटी बैक्टीरियल गुण होता है। जो आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो फ्लू के कारण होने वाले दर्द और घबराहट को दूर करने में कारगर साबित होता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरी दालचीनी वाली कॉफी
कॉफी में पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो फ्री रेडिकल्स रोकने और खत्म करने में मददगार साबित हो सकती है। फ्री रेडिकल्स हमारी स्किन को नुकसान पहुंचाने और एजिंग के लिए जिम्मेदार माना जाता हैं। कॉफी में दालचीनी मिलाकर पीने से कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट का लेवल बढ़ जाता है। जिसके कारण आपकी स्किन साफ और चमकदार बनी रहती है।
ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
9 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
10 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
11 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
12 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
12 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
14 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
16 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
17 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
19 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines