Coffee Ko Kaise Store Kare: कई लोगों की सुबह कॉफी के बिना अधूरी रहती है. इसलिए किचन में ढेर सारी कॉफी लाकर रख ली जाती है. हालांकि, अक्सर ऐसा होता है कि कॉफी पाउडर या कॉफी ग्रैन्यूल्स कुछ समय बाद सख्त हो जाते हैं. इसमें गांठें पड़ जाती हैं या खुशबू कम हो जाती है. ऐसा अक्सर गलत स्टोरेज की वजह से होता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी कॉफी लंबे समय तक फ्रेश और खुशबूदार बनी रहे, तो कुछ आसान स्टोरेज ट्रिक्स अपनाना जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार कॉफी का डिब्बा खुल जाने के बाद नमी से भर जाता है. इसलिए कॉफी को सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- ऐसा कौन सा फल है जिसके बीज बाहर की तरफ होते हैं? जानिए इस अनोखे फल की खासियत
क्यों सख्त या गीली हो जाती है कॉफी?
कॉफी के सख्त होने के पीछे कई वजह हो सकती है, लेकिन मुख्य वजह नमी और हवा है. जब कॉफी बार-बार खुलती है या नम जगह पर रखी जाती है, तो वह नमी सोख लेती है और उसमें गांठें बनने लगती हैं. इसके अलावा, गर्मी और धूप भी कॉफी की क्वालिटी खराब कर सकती है.
कॉफी को लंबे समय तक फ्रेश रखने के आसान ट्रिक्स
- कॉफी स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका है एयरटाइट कंटेनर. इसमें कॉफी को हवा नहीं लगती और अंदर से सूखी रहती है. इसके अलावा, कांच या स्टील का कंटेनर ज्यादा बेहतर माना जाता है.
- कॉफी को हमेशा सूखी जगह पर रखना चाहिए. किचन में गैस या सिंक के पास डिब्बा रखने से बचें, क्योंकि वहां नमी ज्यादा होती है. नमी की वजह से कॉफी खराब होने लगती है.
- कॉफी को कभी भी सीधी धूप में ना रखें, क्योंकि उसका फ्लेवर खराब हो सकता है. इसलिए इसे कूल और डार्क जगह पर स्टोर करना बेहतर है.
- कॉफी निकालते वक्त कभी भी गीला चम्मच इस्तेमाल ना करें. ऐसा करने से कॉफी के अंदर पहुंच जाती है और कॉफी सख्त होने लगती है.
- अगर आप कॉफी फ्रिज में रखना चाहते हैं तो इसे पूरी तरह एयरटाइट कंटेनर में रखें. खुली कॉफी फ्रिज में रखने से वह अन्य चीजों की गंध सोख सकती है.
इसे भी पढ़ें- Home Cleaning Hacks: घर की सफाई करने में काम आएंगे ये आसान ट्रिक्स, चुटकियों में चमक जाएगा आपका घर
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
8 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
8 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
9 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
9 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
11 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
11 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines