गर्मियों में हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। इससे आपके शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है और आप डिहाइड्रेशन से भी बचे रहते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर में नमी बनी रहती है। इसके लिए लोग अपनी डाइट में कई तरह की हेल्दी ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं, जिसमें नारियल पानी और नींबू पानी भी शामिल होता है। हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करने से आपका शरीर पूरे दिन एक्टिव बना रहता है और आप अपने काम पर फोकस कर पाते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि नारियल पानी या नींबू पानी में से कौन सा ज्यादा हेल्दी और हाड्रेटिंग हो सकता है?
हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी
नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा ज्यादा होती है, जो इसे गर्मियों में हाइड्रेशन के लिए काफी अच्छा ऑप्शन बनाता है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों को एक्टिव रखते हैं। नारियल में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की कमी को पूरा करता है। विटामिन सी और कई पॉलीफेनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है।
ये भी पढ़ें- गोंद या गोंद कतीरा हेल्थ के लिए कौन सा ज्यादा बेहतर?
हाइड्रेशन के लिए नींबू पानी
नींबू पानी में मौजूद इसका खट्टा टेस्ट शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ कई तरह के फायदे देता है। ये एक कम कैलोरी वाली ड्रिंक है जो शरीर को विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड प्रदान करता है। साथ ही इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, पाचन में मदद करता है और त्वचा को हेल्दी रखता है। इसके अलावा, नींबू में मौजूद विटामिन सी और फ्लेवोनोइड गर्मियों के महीनों में त्वचा को कई तरह की समस्याओं से भी दूर रखते हैं।
नारियल पानी या नींबू पानी
गर्मियों के मौसम में हाइड्रेशन की बात है तो नारियल पानी और नींबू पानी दोनों के ही आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। नारियल पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स एनर्जी को बढ़ाता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद पोटैशियम डिहाइड्रेशन और मांसपेशियों में ऐंठन को कम करता है। वहीं, नींबू पानी में नारियल पानी जितना इलेक्ट्रोलाइट्स नहीं होता, लेकिन ये हाइड्रेशन के साथ-साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी की मात्रा ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है। ऐसे में आप अपनी हेल्थ के अनुसार दोनों ही ड्रिंक्स में से किसी को भी चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इन 3 फूड में अंडे से भी ज्यादा होता है प्रोटीन, जानें कैसे करें डाइट में शामिल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 hr agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
14 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
19 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
21 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines