रोज खाली पेट 1 नारियल पानी पीने से दूर होंगी 5 समस्याएं

Coconut Water Benefits: नारियल पानी कई औषधीय गुणों से भरपूर पेय पदार्थ होता है। रोजाना खाली पेट एक नारियल पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिलेंगे और गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकेगा। 

coconut water benefits

coconut water benefits

Coconut Water Benefits:  रोज 1 नारियल पानी पीने से आपके शरीर को भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं। नारियल पानी को इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक भी कहते हैं। नारियल पानी में एंटीऑक्सिडेंट, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज भी पाए जाते हैं, जो आपके ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने का भी काम करते हैं। रोज खाली पेट एक नारियल पानी पीने से आप कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। चलिए, जानते हैं खाली पेट नारियल पानी पीने के लाभ।

विज्ञापन

नारियल पानी पीने से सेहत को ये 5 लाभ होते हैं

नारियल पानी में खनिज पदार्थ भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। नारियल पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है जिसके सेवन से शरीर पूरे दिन एनर्जेटिक रहता है। नारियल पानी पीने से शरीर की ये 5 समस्याएं दूर होती हैं।

विज्ञापन

हार्ट हेल्थ

नारियल पानी में शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके उसे बैलेंस रखने में मदद करता है। खाली पेट एक नारियल पानी पीने से आपको हार्ट अटैक या स्ट्रोक आने का खतरा कम रहता है। नारियल पानी में पोटेशियम होता है, जो आपके दिल की सेहत को स्वस्थ रखने का काम करता है। पोटेशियम से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।

पाचन संबंधी समस्याएं

नारियल पानी एंटीऑक्सिडेंट्स, इलेक्ट्रोलाइट्स और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे पीने से पेट और पाचन से जुड़ी सभी समस्याओं में राहत मिलती है। नारियल पानी पीने से अपच की समस्या दूर होती है। नारियल पानी पेट की आंतों की सफाई का काम भी करता है।

विज्ञापन

मॉर्निंग सिकनेस

मॉर्निंग सिकनेस महिलाओं में दिखने वाली एक समस्या है। मॉर्निंग सिकनेस में सुबह के समय नींद खुलने के बाद उल्टी, मतली या हल्का बुखार जैसा महसूस होता है। मरीजों में ऐसी समस्या ज्यादा देखी जाती है। इसके अलावा कुछ प्रेग्नेंट महिलाओं को भी मॉर्निंग सिकनेस होती है। ऐसे में इन लोगों को भी खाली पेट एक नारियल पानी पीना चाहिए।

विज्ञापन
coconut water benefits

coconut water benefits

किडनी स्टोन

किडनी स्टोन की समस्या में डॉक्टर लिक्विड लेने की सलाह देते हैं। नारियल पानी किडनी से स्टोन को यूरिन के रास्ते बाहर निकालने में मदद करता है। नारियल पानी पीने से जमा यूरिक एसिड और कैल्शियम भी शरीर से बाहर निकलता है।

विज्ञापन

वेट लॉस 

खाली पेट एक नारियल पानी पीने से मोटापा कम किया जा सकता है। नारियल पानी फाइबर युक्त होता है, जो वेट लॉस में मदद करता है। नारियल पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स फ्लश आउट होते हैं, इसके अलावा मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ