स्किन से बीपी तक सबको रखें फिट, बस खाली पेट रोज खाएं 1 अनार

Pomegranate Benefits: एक अनार सौ बीमार, इस कहावत को तो आपने सुना ही होगा। आज जानिए 1 अनार और 7 लाभ। जानें रोज 1 अनार खाने से शरीर क्या होगा?

pomegranate benefits

pomegranate benefits

Pomegranate Benefits: अनार पोषक तत्वों का भंडार माना जाने वाला एक स्वास्थ्यवर्धक फल है। इसके रोजाना सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। अनार अपने खट्टे और मीठे स्वाद के लिए मशहूर है। पोषक तत्वों से भरपूर इस फल में विटामिन-सी, के, फोलेट और पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। अनार में प्यूनिकैलागिन्स और फ्लेवोनोइड्स नामक दो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। जानिए रोज खाली पेट एक अनार खाने से शरीर को क्या-क्या लाभ मिलेंगे।

विज्ञापन

अनार खाने के अनोखे लाभ

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

रोजाना खाली पेट 1 अनार खाने से शरीर में बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नियमित रूप से अनार खाने से तनाव और सूजन की समस्या कम होती है। अनार हृदय रोग, कैंसर और डायबिटीज की बीमारियों से बचाने में भी मददगार होता है।

विज्ञापन

हार्ट हेल्थ

अनार अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए मशहूर है। अनार हृदय रोगों में सहायक होता है। अनार खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बैलेंस रहता है। अनार बीपी की समस्या को भी कंट्रोल रखता है। रोजाना एक अनार का जूस खाली पेट पीने से हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है। इससे हार्ट अटैक आने का जोखिम भी कम होता है।

पाचन शक्ति बढ़ाए

अनार फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर मल त्याग करने में सहायक है। अनार खाने से आंतों की सफाई होती है। अनार में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाचन तंत्र में सूजन को कम करते हैं। अनार खाने से पेट के अल्सर की समस्या को भी रोका जा सकता है। इसके अलावा पेट की सभी समस्याओं से बचने के लिए भी अनार खाना फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

एंटीइंफ्लामेट्री प्रॉपर्टीज

अनार में मौजूद एंटीइंफ्लामेट्री प्रॉपर्टीज शरीर के अंदर सूजन की समस्याओं को कम करती हैं। अनार खाने से पुरानी से पुरानी सूजन की समस्या में भी राहत मिलती है। जिन लोगों को जोड़ों में दर्द और सूजन रहती है, उन्हें रोजाना अनार खाना चाहिए। एक रिसर्च के अनुसार, अनार में मौजूद कुछ तत्व ऐसे भी हैं, जो कोलन कैंसर की रोकथाम में मददगार होते हैं।

विज्ञापन

इम्युनिटी

अनार विटामिन-सी का मुख्य सोर्स है। इसलिए इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी अनार खाने की सलाह दी जाती है। अनार खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अनार में मौजूद विटामिन-सी शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है, जो इम्युनिटी के लिए जरूरी होता है।

Pomegranate Benefits

Pomegranate Benefits

विज्ञापन

स्किन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी स्किन हेल्थ को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अनार में मौजूद कंपाउंड्स त्वचा को सन टैनिंग से बचाने और स्किन को एंटी एजिंग से बचाने में मदद करते हैं। अनार स्किन में कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है। अनार में नेचुरल मॉइस्चराइजिंग प्रॉपर्टीज भी होती हैं।

ब्रेन हेल्थ को सुधारें

अनार का सेवन मस्तिष्क के विकास के लिए भी फायदेमंद होता है। अनार में मौजूद एलागिटैनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट से कोई भी न्यूरो बीमारी के खतरे से बचा जा सकता है।

विज्ञापन

कैसे खाएं अनार?

वैसे तो अनार किसी भी समय खाया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाली पेट अनार के सेवन से शरीर को ज्यादा लाभ मिलते हैं। इस फल को जूस के बजाय साबूत खाना सही रहता है। इसके अलावा, अनार के छिलके भी सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। अनार के छिलके सुखाकर पाउडर बनाकर पानी में मिलाकर पीने से लिवर की हेल्थ अच्छी रहती है।

विज्ञापन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ