हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Coconut Pickle Recipe: चटनी से भी टेस्टी है नारियल का अचार, जानें साउथ इंडियन स्टाइल में बनाने की विधि

Coconut Pickle Recipe: खाने का स्वाद बढाने के लिए तो आपने कई तरह के अचार खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी नारियल का अचार टेस्ट किया है? अगर नहीं किया है, तो यहां जानें इसे बनाने की विधि…

विज्ञापन
Coconut Pickle Recipe

Coconut Pickle Recipe: डोसा या इडली के साथ आपने नारियल की चटनी तो जरूरी खायी होगी, जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है। लेकिन क्या आपने कभी नारियल का अचार खाया है? जिस तरह आप अपने घर में खाने का टेस्ट बढ़ाने के लिए आम, गाजर, मूली, गोभी, कटहल और आलू का अचार बनाते हैं उसी तरह घर पर ही आप  इंडियन स्टाइल में नारियल का अचार भी बना सकते हैं। नारियल में पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स भी होते हैं, जो इसे हार्ट को हेल्दी और हड्डियों की मजबूत रखने में मदद करते हैं। अगर आप घर पर ही नारियल का अचार बनाना चाहते हैं, तो यहां पर इसे बनाने इसे बनाने की आसान विधि जान सकते हैं…

सामग्री

नारियल- 1

लहसुन- 4 चम्मच

विज्ञापन

अदरक- 4 चम्मच

हरी मिर्च- 4 चम्मच

विज्ञापन

करी पत्ता- 4 चम्मच

हल्दी पाउडर- 1 चम्मच

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बाजरे की रोटी बनाने से भी आसान है इसकी इडली बनाना, जानें रेसिपी

Coconut Pickle Recipe

विज्ञापन

मिर्च पाउडर- 3 चम्मच

जीरा- 2 चम्मच

विज्ञापन

सूखी मिर्च- 10

हींग पाउडर- 1 ½ चम्मच

विज्ञापन

मेथी दाना- 1 चम्मच

नमक- स्वादानुसार

विज्ञापन

धनिया पाउडर- ¼ चम्मच

पानी- ¼ कप

तिल का तेल- 250 ग्राम

सिरका- एक बड़ा चम्मच

विधि

1. सबसे पहले नारियल को पतले टुकड़ों में काट लें और उन्हें धो लें

2. इसके बाद सूखी मिर्च, मेथी के बीज, जीरा और करी पत्ते को एक गर्म पैन में भूनकर ठंडा होने के बाद मिक्सर जार में पीस लें।

3. अब एक पैन में तिल का तेल गर्म करें। इसके साथ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को भी भून लें, जब वे रंग बदलने लगें, तो करी पत्ते  और नारियल के टुकड़े भी डालें।

4. जब तक कि नारियल के टुकड़े अच्छे और भूरे न हो जाएं तो इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हींग पाउडर डालें

5. इसके बाद इसमें आवश्यकतानुसार नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

6. अब इसमे थोड़ा पानी डालें और तब तक पकाएं जब तक अचार गाढ़ा न हो जाए और तेल अलग न होने लगे।

7. यदि जरूरत हो तो आप एक बड़ा चम्मच सिरका डाल सकते हैं।

8. अब आपका नारियल का अचार तैयार है।

9. नारियल के अचार का आनंद आप चावल, इडली या डोसा के साथ ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम के छुटकारा दिलाएगा अमरूद का हलवा, जानें रेसिपी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola