अब नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत! 5 मिनट में टूट जाएगा नारियल, अपनाएं ये आसान तरीका

How to Crack Coconut in Minutes: अगर आप नारियल तोड़ने के लिए कोई आसान रास्ता तलाश कर रहे हैं, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है. हम यहां पर कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से नारियल बहुत ही आसानी से टूट जाएगा.

coconut peel break

नारियल तोड़ने के आसान हैक्स- Image Credit- Freepik

Nariyal Ko Todne Ka Aasan Tarika: नारियल पानी हमारी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है. रोजाना इसका सेवन करने की सलाह भी दी जाती है. कहा जाता है कि इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं. कई घरों में नारियल का इस्तेमाल व्यंजनों में भी किया जाता है. इसलिए घर पर इसे लाकर रख लिया जाता है, लेकिन अगर आप गलती से पानी वाला नारियल ले आए हैं और छिलके उताने में दिक्कत हो रही है तो यह लेख आपके काम आ सकता है. यहां हम कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिसे फॉलो करने के बाद नारियल को 5 मिनट के अंदर तोड़ा जा सकता है. इसके लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी, ताकि छिलके आसानी से उतारे जा सकें. यहां हम आपको बिना झंझट के चुटकियों में नारियल को तोड़ने या छीलने का तरीका बता रहे हैं, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं.

5 मिनट में कैसे टूट जाएगा नारियल?

5 मिनट में नारियल तोड़ना बहुत ही आसान है. इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत होगी, जिसे नीचे साझा किया गया है.

सामग्री

  • नारियल
  • हथौड़ा
  • एक बर्तन

क्या करें?

  • नारियल के ऊपरी हिस्से में पर लगे 3 बिंदु को रखें.
  • फिर किसी नुकीली चीज की मदद से छेद को बड़ा करें.
  • अब इसमें से पानी किसी बर्तन में निकालकर रख दें.

नारियल को गर्म करके करें ये काम

  • नारियल को 3 मिनट तक गर्म करें.
  • फिर लगातार इसे घुमाते हुए छिलके हटाने का काम करें.
  • गर्म करने से नारियल का थोड़ी सिकुड़ जाती है, जिससे दरार बनना आसान हो जाता है.

नारियल का गूदा निकालने के लिए क्या करें?

  • सबसे पहले नारियल को फ्रीजर में रखें.
  • फिर एक चम्मच की मदद से गूदा निकाल लें.
  • यकीनन आपका काम आसान हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें- Kheer Recipe: सर्दियों में इस तरह बनाएं गाजर की खीर, खाते ही और मांगने लगेंगे लोग

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ