आपने गौर किया होगा कि कई लड़कों को इस बात की चिंता रहता है कि उनकी उम्र भी हो गई है, लेकिन उनके चेहरे पर दाढ़ी नहीं आ रही है और अगर आ रही है, तो इतनी कम की लोग उनका मजाक बनाते हैं. आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ लड़कों के चेहरे पर दाढ़ी आना आम बात है, लेकिन जिन लोगों के दाढ़ी नहीं आती, वह हर वक्त इसे लेकर परेशान रहते हैं, जिससे आत्मविश्वास भी कमजोर हो जाता है और तनाव की स्थिति बन जाती है. परेशानी तब बढ़ जाती है कि इस स्थिति से राहत पाने के लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हाथ सिर्फ निराशा लगती है और कई बार साइड-इफेक्ट भी दिखने लगता है. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप भी बाकी लोगों की तरह घनी दाढ़ी पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नींद, धूम्रपान और इन कारणों से महिला हो या पुरुष दोनों के तेजी से झड़ने लग सकते हैं बाल!
क्यों कुछ लोगों की नहीं आ पाती है घनी दाढ़ी?
हर किसी की दाढ़ी एक जैसी घनी नहीं होती और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. सबसे बड़ा कारण जेनेटिक्स है, यानी परिवार से मिले जीन दाढ़ी की ग्रोथ को प्रभावित करते हैं. इसके अलावा हार्मोनल बदलाव, खासकर टेस्टोस्टेरोन का स्तर, उम्र, तनाव, नींद की कमी और पोषण की कमी भी असर डाल सकती है. इसलिए इस स्थिति में तनाव लेने की जरूरत नहीं है. अगर किसी पोषण की कमी से दाढ़ी कम है, तो कुछ आसान उपायों की मदद से इस समस्या को ठीक किया जा सकता है.
नारियल तेल का करें इस्तेमाल
नारियल का तेल सिर्फ सिर के लिए नहीं बल्कि दाढ़ी के बाल बढ़ाने में मदद कर सकता है, इसका इस्तेमाल हमेशा से काफी फायदेमंद माना गया है. इसे इस्तेमाल में लाने के लिए आपको चाहिए कि आप अपनी उंगलियों में थोड़ा से नारियल का तेल लें और फिर दाढ़ी वाली जगह पर अच्छे से उससे मालिश करें. बेहतर रहेगा कि आप रोजाना रात सोने से पहले ये काम करें, जिसके बाद आपको इस उपाय का असर दिखने लगेगा.
किचन की इन चीजों का करें इस्तेमाल
दाढ़ी बढ़ाने के लिए आप किचन में रखीं कुछ चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. एक चम्मच दालचीनी पाउडर में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें और फिर उसे दाढ़ी वाली जगह पर लगा लें. हफ्ते में तीन बार लगाना फायदेमंद हो सकता है.
सरसों का तेल
सरसों का तेल सिर्फ खाना तैयार करने में ही नहीं, बल्कि दाढ़ी बढ़ाने में भी मदद कर सकता है. हेयर केयर में लोग इसे सिर्फ सिर के बाल तक ही सीमित समझते हैं, लेकिन उंगलियों में थोड़ा लेकर अगर इससे दाढ़ी वाली जगह की मालिश की जाए, तो फायदा मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: Hair Caring Tips: चिपचिपे बालों से हैं परेशान? Jawed Habib ने बताया मुल्तानी मिट्टी का आसा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
48 mins agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
2 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
2 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
3 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
5 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
20 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
21 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
1 day agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines