Coconut Milk Benefits: नारियल का दूध कई पारंपरिक भारतीय खाने में इस्तेमाल में लाया जाता है। खासकर दक्षिणी राज्यों में इसे नारियल के सफेद गूदे को पीसकर और गर्म पानी में भिगोकर निकाला जाता है। नारियल का दूध पीने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। इसका उपयोग करी, सूप और ड्रिंक में किया जाता है। ये हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर एक बेहतरीन सुपरफूड भी है। इस दूध को पीने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर रहती हैं। आइए जानते हैं इसे पीने से और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
डाइजेशन सिस्टम रहता है हेल्दी
नारियल का दूध आंत को आराम देकर और हेल्दी बैक्टीरिया के विकास को सपोर्ट करता है। इसके आपका डाइजेशन सिस्टम हेल्दी बना रहता है। इसके ट्राइग्लिसराइड्स (MCTs) आसानी से एब्जॉर्ब हो जाते हैं और आंतो के सिंड्रोम (IBS) के लक्षणों को कम करता हैं।
ये भी पढ़े- खर्राटे लेने वालों को 3 गंभीर बीमारियों का खरात, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
सूजन करता है कम
इस दूध में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स और लॉरिक एसिड प्रो-इंफ्लेमेटरी एंजाइम को रोकते हैं, जबकि इसके एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को बेअसर करते हैं। इस दूध को पीने से गाउट गठिया और अन्य सूजन से जुड़ी समस्याएं कम होती है।
वजन घटाने में करता है मदद
नारियल के दूध के सेवन से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है, जिससे आपको भूख कम लगती है और आप अनहेल्दी खाने से बच सकते हैं। इससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा, नारियल का दूध हेल्दी फैट को बढ़ावा देता है और इंसुलिन में सुधार करके एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद करता है।
कैसे बनाएं नारियल का दूध
1. नारियल का दूध तैयार करने के लिए सबसे पहले नारियल को अच्छी तरह से छीलकर इसके गुदे को निकाल लें।
2. अब इस गुदे से ब्राउन वाला हिस्सा हटाकर नारियल को ब्लेंडर में अच्छी तरह से पीस लें।
3. गुदे को महीन पीसने के लिए आप इसमें थोड़ा सा गर्म पानी भी मिला सकते हैं।
4. जब नारियल अच्छी तरह से पीस जाए, तो इसमें 1 गिलास पानी मिक्स करें।
5. इसके बाद इसे कॉटन के कपड़े की मदद से इसके पानी को बाहर निकाल लें और बचे हुए नारियल को अलग कर दें।
6. अब निकले हुए लिक्विड को आप दूध के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
10 mins agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 hr agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 hr agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
3 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
3 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
18 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
21 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines