रात का समय था और किचन बिल्कुल साफ करके आप आराम से सोने चले गए. लेकिन सुबह जैसे ही लाइट जलाई, सिंक के पास भागते हुए कॉकरोच देखकर सारा मूड खराब हो गया. यह समस्या सिर्फ आपके घर की नहीं बल्कि कई लोगों की है. अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि साफ-सफाई के बावजूद ये कीड़े आखिर आते कहां से हैं. दरअसल कॉकरोच बहुत छोटे छेद, पाइप लाइन या गंदी जगहों से घर में घूस जाते हैं और तेजी से उनकी संख्या बढ़ने लगती है. अगर समय रहते इन पर ध्यान न दिया जाए तो ये किचन और खाने की चीजों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर से इन्हें हमेशा के लिए निकाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सनातन धर्म के 7 अनमोल सिद्धांत, जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी! पतंजलि वेलनेस सेंटर से जानिए सुख-शांति का असली मंत्र
कॉकरोच क्यों हैं सेहत के लिए खतरनाक
कॉकरोच सिर्फ गंदगी नहीं बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं. ये नालियों, कचरे और गंदी जगहों से होकर खाने की चीजों तक पहुंचते हैं और बैक्टीरिया फैलाते हैं. इससे फूड पॉइजनिंग, पेट खराब, एलर्जी और सांस की समस्याएं तक हो सकती हैं. इसलिए इन कीड़ों का घर से दूर रहना बहुत जरूरी है.
कॉकरोच भगाने के आसान और असरदार घरेलू तरीके
बेकिंग सोडा और चीनी का मिश्रण: बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और पिसी चीनी मिलाकर उन जगहों पर डालें जहां कॉकरोच ज्यादा दिखते हैं. चीनी उन्हें आकर्षित करती है और बेकिंग सोडा उनके लिए हानिकारक साबित होता है. इस उपाय की मदद से आपके घर से कॉकरोच भागने लगेंगे.
तेजपत्ता का इस्तेमाल: तेजपत्ते की तेज खुशबू कॉकरोच को पसंद नहीं आती. कुछ तेजपत्तों को मसलकर किचन के कोनों, अलमारी और सिंक के पास रख दें, इससे वे दूर रहने लगते हैं.
नीम का तेल या नीम का पानी: नीम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण कॉकरोच को दूर रखने में मदद करते हैं. रात में नीम के तेल का स्प्रे या नीम के पानी से पोछा लगाने से फायदा मिल सकता है.
लौंग की खुशबू: किचन की दराजों और स्टोर एरिया में कुछ लौंग रख देने से कॉकरोच पास नहीं आते और किचन में हल्की खुशबू भी बनी रहती है. इन सभी उपायों को अगर आप अपनाने लगेंगे, तो इससे आपके घर में कॉकरोचों का आंतक कम हो सकता है और आपके परिवार की सेहत बनी रह सकती है.
कॉकरोच दोबारा न आएं इसके लिए अपनाएं ये आदतें
अगर आप चाहते हैं कि कॉकरोच दोबारा घर में न आएं तो कुछ जरूरी आदतें अपनानी चाहिए. जैसे रात में किचन को सूखा रखें, सिंक में गंदे बर्तन न छोड़ें और कूड़ेदान हमेशा ढककर रखें. इसके अलावा दीवारों या टाइल्स की दरारों को बंद कराना भी जरूरी है क्योंकि ये उनकी छिपने की जगह बन जाती हैं. नियमित सफाई और थोड़ी सावधानी से आप अपने घर को कॉकरोच से काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: गर्मी की तेज धूप से बचानी है त्वचा की चमक? जानिए समर में स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के सबसे आसान तरीके
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
12 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
16 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
20 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
22 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines