Home Remedies for Glowing Skin: क्या आप भी पार्लर में फेशियल कराने के लिए हजारों रुपए खर्च करती हैं? लेकिन फिर भी चेहरे पर वो चमक नहीं आ पाती है, जिसकी ख्वाहिश हर लड़की की होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप घर पर ही अपने चेहरे को चमका सकती हैं। इसके लिए न तो आपको पार्लर जाने की जरूरत पड़ेगी और न ही हजारों रुपए खर्च होंगे।
जो आज हम आपको इंस्टेंट ग्लोइंग स्किन की रेमेडी के बारे में बताने जा रहे हैं, उसका सामान आपको अपने घर पर ही मिल जाएगा। आइए जानते हैं घर पर ही फेशियल करने का आसान तरीका।
ये भी पढ़ें- Drinking Water Benefits: बॉडी के वजन के अनुसार पिएंगे पानी तो मिलेंगे जबरदस्त फायदे
फेस क्लीनिंग
फेस क्लीनिंग करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें। फिर उसमें चावल का पानी डालें और उससे अपने चेहरे को साफ करें। इससे स्किन पर जो गंदगी होगी, वो हट जाएगी।
स्क्रब
फेस क्लीनिंग करने के बाद स्क्रब करें। इसके लिए एक बाउल लें। उसमें चावल का आटा डालें और उसमें पानी मिलाएं। फिर इस पेस्ट से 10 से 15 मिनट के लिए स्क्रब करें। थोड़ी देर फेस पर इसे लगा रहने दें और 5 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे के बंद पोर्स खुल जाएंगे।
फेस Gel
स्क्रब करने के बाद gel से फेस की मसाज करें। इसके लिए एक बाउल में चावल का पानी और एलोवेरा gel लें। दोनों को अच्छे से मिलाएं और फिर उससे चेहरे की मसाज करें।
फेस मास्क
चेहरे पर gel से मसाज करने के बाद मास्क लगाएं। इसके लिए एक बाउल लें। उसमें गेहूं का आटा डालें। फिर उसमें चावल का पानी मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं और अब इसे अपने फेस पर कम से कम 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। अगर आप नियमित रूप से इन चीजों को अपनाते हैं, तो घर पर ही आप अपनी सुंदरता को बढ़ा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- स्लीपिंग मास्क से भी चेहरा हो सकता है खराब! जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
10 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
12 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
13 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
14 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
15 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
15 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
17 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
18 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines