Cleaning Tips: ऐसा लगभग हर किसी के साथ होता है कि किचन सिंक गंदा हो जाता है और उसे साफ करना सभी के लिए मुश्किल काम बन जाता है। साथ ही, कुछ लोगों के लिए बार-बार केमिकल सोल्यूशन लाना भी संभव नहीं हो पाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आप घर बैठे आराम से सिर्फ कुछ चीजों की मदद से अपने किचन सिंक को साफ कर सकते हैं? अगर नहीं, तो अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। यहां जानिए एक्सपर्ट के कुछ आसान टिप्स, जिन्हें आप हफ्ते में एक से दो बार अपनाकर अपने सिंक को बिना मेहनत के साफ और चमकदार बना सकते हैं।
किचन सिंक साफ करने का पहला तरीका
किचन सिंक को साफ करना अब मुश्किल नहीं है। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ सामान्य चीजों की जरूरत होगी और कुछ ही मिनटों में सिंक साफ हो जाएगा।
सामग्री:
- एक चम्मच बेकिंग सोडा
- आधा चम्मच नींबू का रस
- थोड़ा सा सादा विनेगर
- गर्म पानी
किचन सिंक साफ करने का तरीका:
सबसे पहले सिंक में एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब उसमें आधा चम्मच नींबू का रस डालें। इसे लगभग 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर थोड़ा सा विनेगर डालें और जब उसमें झाग (बबल्स) उठने लगें, तो उन्हें बैठ जाने दें। अंत में, गर्म पानी डालकर सिंक को अच्छे से धो लें। इससे सिंक साफ भी हो जाएगा और बदबू भी खत्म हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- Cleaning Tips: गंदे किचन टॉवल को बनाएं एकदम नया, बस अपनाएं ये 3 आसान टिप्स
किचन सिंक साफ करने का दूसरा तरीका:
यह तरीका भी आसान और प्रभावी है, खासकर जब सिंक में जमी गंदगी को हटाना हो।
सामग्री:
- डिशवॉशर लिक्विड या पाउडर
- टूथपेस्ट या टूथपाउडर
- थोड़ा सा विनेगर
- मीठा सोडा (बेकिंग सोडा)
- नींबू का रस
किचन सिंक साफ करने का तरीका:
एक बर्तन में डिशवॉशर लिक्विड और टूथपेस्ट डालें। अब उसमें थोड़ा सा विनेगर मिलाएं। इस सोल्यूशन को सिंक में डालें। इसके ऊपर मीठा सोडा और नींबू का रस डालें। चाहें तो थोड़ा ENO भी डाल सकते हैं। अब इस सोल्यूशन को सिंक में 2-3 घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें। बाद में गर्म पानी से सिंक को अच्छे से धो लें। इस उपाय को आप हफ्ते में एक या दो बार अपनाएं, जिससे आपका सिंक हमेशा चमकता रहेगा।
इन घरेलू उपायों को नियमित रूप से अपनाने से न सिर्फ बदबू और गंदगी दूर होगी, बल्कि आपके किचन का सिंक हमेशा साफ और स्वच्छ बना रहेगा बिना किसी केमिकल के इस्तेमाल के।
ये भी पढ़ें- Cleaning Tips: त्योहारों से पहले बस 5 मिनट में चमकाएं भगवान की मूर्तियां, वो भी बिना पितांबरी के
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
3 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
5 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
5 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
8 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
10 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
11 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
12 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines