Clay Pots Tips: ज्यादातर लोग नॉन-स्टिक बर्तनों का उपयोग करते हैं और उसी में खाना बनाते हैं क्योंकि ये समय बचाने वाले होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने से आपकी सेहत को कई ज्यादा लाभ मिल सकते हैं? मिट्टी के बर्तन न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि इसमें तैयार भोजन शरीर के लिए अधिक पौष्टिक भी होता है. आइए जानते हैं कि नॉन-स्टिक के बजाय मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने के क्या-क्या फायदे होते हैं और क्यों मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाना चाहिए.
पौष्टिक तत्वों को बनाए रखता है
अगर आप रोजाना मिट्टी के बर्तन में खाना बनाते हैं तो खाना हमेशा इसमें धीमी आंच पर पकता है, जिससे भोजन के विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्व नष्ट नहीं होते. इसके साथ ही यह भोजन को प्राकृतिक और हेल्दी बनाए रखता है.
स्वाद को बढ़ाता है
अगर आप स्वादिष्ट खाना खाना चाहते हैं तो आपको मिट्टी के बर्तनों का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए. मिट्टी की खुशबू और उसके खनिज भोजन में मिलकर एक अनोखा देसी स्वाद देते हैं. इसलिए मिट्टी के बर्तनों में पका खाना बहुत ही स्वादिष्ट लगता है.
शरीर को देते हैं पौष्टिक तत्व
मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से शरीर को कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन जैसे तत्व मिलते हैं. जब खाना मिट्टी के बर्तनों में पकता है, तो इनमें से कुछ खनिज भोजन में मिल जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं.
ये भी पढ़ें- Gardening Tips: इस तरह रखें गुड़हल के पेड़ का ध्यान, खिलेंगे फूल आएगी बहार
तेल की आवश्यकता कम होती है
नॉन-स्टिक के मुताबिक मिट्टी के बर्तन में तेल कम इस्तेमाल होता है, जो कि सेहत के लिए काफी लाभदायक है. साथ ही कम तेल की वजह से खाना चिपकता भी नहीं है.
पर्यावरण के लिए सुरक्षित होता है
मिट्टी के बर्तन प्राकृतिक सामग्री से बने होते हैं, जिनमें कोई हानिकारक चीज़ें नहीं होती हैं. इन्हें उपयोग करने से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता है.
ये भी पढ़ें- Homemade Shampoo: घर पर इन तीन चीजों से बनाएं होममेड शैम्पू, बालों को मिलेगा पोषण, होगी नेचुरल हेयर ग्रोथ
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
5 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
6 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
9 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
10 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
11 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
12 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
13 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
14 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines