Rats Home Remedies: घर में कीड़े-मकौड़े, कॉकरोच या चूहे वगैरह किसी को अच्छे नहीं लगते. चूहों की बात करें तो इनका अलग ही आतंक होता है. ना सिर्फ रोटी खाने बल्कि कपड़े कुतरने और जरूरी फाइलें चबाने में भी चूहे (Chuhe) माहिर होते हैं. ये चूहे देखने में तो गंदे लगते ही हैं, अपनी धाक रसोई से लेकर बाथरूम और बेडरूम तक भी जमाए रखते हैं. कई बार तो चूहे इतने खतरनाक हो जाते हैं कि बच्चों को काटने लगते हैं. ऐसे में इन चूहों (Rats) से जल्द से जल्द छुटकारा पाना जरूरी होता है. अगर आप भी चूहों को घर से भगाना चाहते हैं लेकिन चूहे की दवा नहीं खरीद पा रहे तो यहां बताए तरीके आपके बेहद काम आएंगे. यहां जानिए किस तरह घर की ही चीजें इन चूहों को भगाने में आपकी मदद करेंगी.
चूहे भगाने के घरेलू उपाय | Rats Home Remedies | Chuhe Bhagane Ki Dawa
प्याज आएगा काम
चूहे भगाने के लिए प्याज (Onion) का इस्तेमाल किया जा सकता है. चूहे के ठिकानों पर प्याज को काटकर रखा जा सकता है. इससे चूहे आस-पास नहीं भटकते और प्याज की गंध से भाग जाते हैं.
पेपरमिंट का करें इस्तेमाल
अगर चूहे भगाने में प्याज असरदार साबित ना हो तो आप पेपरमिंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. पेपरमिंट को पनवाड़ी की दुकान से खरीदकर ले आएं. पेपरमिंट चावल की तरह नजर आता है. इसकी गंध चूहों को गंदी लगती है और वे दूर भागते हैं. आप पेपरमिंट ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इस ऑयल को पानी में डालकर चूहे भगाने का स्प्रे तैयार करें. इसे चूहों के ठिकानों पर छिड़कें और चूहों पर डालने के लिए भी इस्तेमाल करें.
चूहों को मारने के लिए इस नुस्खे को आजमाकर देखा जा सकता है. आलू को सुखाकर और पीसकर तैयार किया जाता है आलू का पाउडर. इसे बाजार से भी खरीदा जा सकता है. इस पाउडर को घर में जहां-तहां छिड़क दें. चूहे आलू के पाउडर (Potato Powder) को खाएंगे और खाते ही चूहों की आंतें फूल जाएंगी. आलू का पाउडर चूहों के लिए घातक साबित होता है.
घर में लाल मिर्च तो होती ही है, इसका इस्तेमाल आप चूहे मारने के लिए कर सकते हैं. चूहे के बिल में आप चिली फ्लेक्स या फिर लाल मिर्च पाउडर डाल सकते हैं. इस पाउडर से चूहे मर जाते हैं.
लहसुन से तैयार करें स्प्रे
लहसुन में पाए जाने वाले गुण चूहों का खात्मा कर देते हैं. इसके लिए कच्ची लहसुन लेकर कूट लें. इसे पानी में मिलाएं और तैयार मिश्रण को चूहों पर छिड़कने के लिए इस्तेमाल करें. इस स्प्रे से चूहों का दम घुटता है और वो मर जाते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.