Chronic Kidney Disease: क्रोनिक किडनी रोग (CKD) बहुत ही गंभीर स्थिति है। इस स्थिति में किडनी धीरे-धीरे खून से बैक्टीरिया को साफ करने की प्रक्रिया खो देता है। किडनी इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और जरूरी हार्मोन को हल्दी रखने में मदद करता है। इसके कारण शरीर में कई तरह के अन्य समस्याएं भी पैदा होती हैं। इसे लेकर ग्लेनेगल्स हॉस्पिटल परेल में रीनल साइंस के निदेशक डॉ. भरत शाह ने बताया कि सीकेडी को एक मूक रोग भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह धीरे-धीरे विकसित होता है और जब तक किडनी को गंभीर नुकसान नहीं पहुंच जाता है तब तक इसके लक्षण दिखाई देते हैं। व्यक्ति इस स्थिति से जुड़े कई लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं।
इसमें लगातार थकान, पैरों और चेहरे में सूजन, पेशाब के पैटर्न में बदलाव, हाई ब्लड प्रेशर और फोकस करने में परेशानी होने जैसे लक्षण शामिल हो सकते हैं। खराब खानपान की आदत, खराब लाइफस्टाइल, हाई सोडियम का सेवन, धूम्रपान, ज्यादा शराब का सेवन, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी चीजों के कारण ये बीमारी पैदा हो सकती है। आइए जानते हैं कि इससे बचाव कैसे किया जा सकता है?
ये भी पढ़ें- ज्यादा पानी भी हो सकता है किडनी के लिए नुकसानदायक? जानें यूरोलॉजिस्ट की राय
कैसे करें बचाव
हाइड्रेटेड रहें- डिहाइड्रेशन आपकी करने के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। पर्याप्त पानी पीने से गुर्दे शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया को बाहर निकलने में मदद करता है। लोगों को पूरे दिन पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जाती है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी किडनी अच्छी तरह से काम कर रही है।
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करें- जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, खासकर डायबिटीज के रोगियों को सावधान रहना चाहिए और उन्हें कंट्रोल रखने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि डायबिटीज गुर्दे की बीमारियों के प्रमुख कारणों में से एक है। हेल्दी डाइट खाने, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करके और समय पर दवा लेने से आप हेल्दी रह सकते हैं।
धूम्रपान और शराब पीना छोड़ें- अगर आप शराब या धूम्रपान के आदी हैं तो आपको अपनी ये आदत तुरंत छोड़ देनी चाहिए। धूम्रपान करने से किडनी में ब्लड सर्कुलेशन कम हो सकता है, जिससे किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वहीं, शराब पीने से आपको ब्लड प्रेशर और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 hr agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
3 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
7 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
21 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
22 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines