Christmas Outfit Ideas for Working Women: वर्कवियर और पार्टी वियर के कपड़ों के बीच एक बड़ा अंतर होता है। इसलिए पार्टी चाहे ऑफिस में ही क्यों न हो आपका पहनावा फॉर्मल या नॉर्मल नहीं होना चाहिए। अगर इस 25 दिसंबर की क्रिसमस पार्टी के लिए आप भी कन्फ्यूज हैं कि क्या पहना जाए? तो हम आपके लिए क्रिसमस पार्टी में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने वाले कुछ आउटफिट आइडियाज लेकर आए हैं।
आप 5 बेहतरीन आउटफिट आइडियाज में से कोई एक अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं और ऑफिस में वियर करके सभी के दिलों पर राज कर सकती हैं। आइए क्रिसमस पार्टी के लिए कुछ ड्रेस आइडियाज जानते हैं।
नीट ड्रेस (Knit dress)
अगर आप रेड कलर की ड्रेस पहनना पसंद करती हैं लेकिन उसके साथ आप ये भी सोचती हैं कि कहीं आप कोई सजावट का सामान न लगने लगें, तो बस अपनी पसंदीदा स्वेटर ड्रेस को हाई हील या रॉकर बूट्स की एक जोड़ी के साथ पेयर कर लें। ये आउटफिट आपको फुल वर्क वियर और पार्टी वाइब्स देगा।
सेक्विन ड्रेस (Sequin dress)
अगर आप अपने ऑफिस में छा जाना चाहती हैं तो एक शाइनी, रेड बॉडी फिट शार्ट ड्रेस इसके लिए परफेक्ट होगी, जिसके साथ आप नॉर्मल मेकअप और कानों में इयररिंग्स से इसे फुल लुक दे सकती हैं।
बॉडीकॉर्न (Body corn dress)
इस बार की क्रिसमस पार्टी में बेहतरीन लुक पाने के लिए स्केटर ड्रेस को भी अपने ऑप्शन में रख सकती हैं। एक एलिगेंट लुक के लिए ये ड्रेस बेस्ट है। इसके लिए बस आप कोई भी कलर की स्केटर ड्रेस चुनें, हाई हील बूट्स और मैचिंग इयररिंग के साथ लुक को कम्पलीट कर सकती हैं।
स्वेटशर्ट के साथ सीक्वेंस स्कर्ट (Sequin skirt with sweatshirt)
ठंड को ध्यान में रखते हुए अगर आप कोई पार्टी ड्रेस खोज रहे हैं तो ओवरसाइज्ड स्वेटशर्ट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले आपको एक ओवरसाइज्ड स्वेटशर्ट सेलेक्ट करनी होगी। जिसके साथ आप मैचिंग सिल्वर सीक्वेंस वाली मिडी स्कर्ट को भी पहन सकते हैं।
रेड ब्लेजर (Red blazer)
क्रिसमस पर ऑफिस में आप एक रेड ब्लेजर और रेड ट्राउजर के साथ वाइट शर्ट या सिल्क के टॉप को स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहें तो ब्लैक टॉप के साथ इस ऑउटफिट को एक अलग लुक दे सकती हैं। वीडियो में भी पार्टी आउटफिट आइडियाज देख सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Old Saree DIY: पुरानी साड़ी को न समझे बेकार! 5 Ideas से करें नई Dress तैयार
ये भी पढ़ें- Winter Fashion Tips: विंटर सीजन में ऐसे निखरता है कैटरीना का लुक, जानिए एक्ट्रेस की सुर्खियां बटोरने का राज
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
15 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
18 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
22 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines