Christmas Day 2025: हर साल 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस डे मनाया जाता है. क्रिसमस त्योहार चाहे किसी भी धर्म का हो इसे मनाते सभी हैं. क्रिसमस डे से पहले ही माता-पिता खासतौर से बच्चे के लिए गिफ्ट्स (Christmas Day Gifts) ढूंढने लगते हैं. अब पैरेंट्स बच्चों से सीधा-सीधा तो नहीं पूछ सकते कि गिफ्ट में क्या चाहिए, इसीलिए आप यहां से जान सकते हैं कि बच्चों को गिफ्ट में क्या देना बेस्ट रहेगा. यहां आपको कुछ कमाल के गिफ्ट आइडियाज दिए जा रहे हैं जिनकी हेल्प से आप बच्चे को कुछ अच्छा गिफ्ट दे सकते हैं.
बच्चे को देने के लिए क्रिसमस डे गिफ्ट्स | Christmas Day Gift Ideas For Kids
टॉय कैमरा – बच्चे को गिफ्ट में टॉय कैमरा दिया जा सकता है. इस तरह के गिफ्ट्स छोटे बच्चों को बेहद पसंद आते हैं.
स्टडी लैंप – बच्चों के पढ़ने के कमरे के लिए स्टडी लैंप दिया जा सकता है. यह लैंप अलग-अलग शेप और साइज का हो सकता है.
पजल गेम्स – बच्चों को पजल वाले गेम्स देना बेस्ट गिफ्ट ( Best Christmas Gifts) ऑप्शन है. इस तरह के गिफ्ट्स बच्चों के दिमाग को शार्प भी बनाते हैं.
वायरलेस माइक और स्पीकर – अगर आपके लाडले या लाडली को गाने का शौक है तो आप उसके लिए वायरलेस माइक और स्पीकर ले सकते हैं.
म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट – बच्चे की पसंद का या जो प्रतिभा आप उसमें डालना चाहते हैं उस तरह का कोई म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट बच्चे को दिया जा सकता है.
बुक्स का सेट – इस तरह के गिफ्ट्स कभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं हो सकते. बच्चे को अलग-अलग कहानियों वाली बुक्स का सेट दिया जा सकता है.
बिल्डिंग ब्लॉक्स – बच्चों को बिल्डिंग ब्लॉक्स या लेगो सेट दिया जा सकता है. ये गिफ्ट अच्छा टाइमपास भी होते हैं और बच्चे कई-कई देर तक इनमें बिजी रहते हैं.
बच्चों को क्या नहीं देना चाहिए
बच्चों को गिफ्ट में चॉक्लेट्स या खाने की चीजें नहीं देनी चाहिए क्योंकि ये बच्चों की सेहत के लिए खराब होते हैं. इसके अलावा, बच्चों की रोजमर्रा की चीजें यानी बच्चों के लिए टिफिन या बोतल नहीं देने चाहिए.
यह भी पढ़ें- New Year 2025: गोवा में सिर्फ बीच ही नहीं बल्कि ये जगहें भी हैं खूबसूरत, नए साल पर प्लान करें पैसा वसूल ट्रिप
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
8 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
12 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
16 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
18 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines