Christmas 2022 Recipe: दिसंबर की शुरुआत के साथ ही क्रिसमस की तैयारी शुरू हो जाती है। इस त्यौहारी सीजन में बच्चों के मन में एक अलग ही उत्साह रहता है। सर्दियों की छुट्टियों के साथ नया साल का इंतजार भी लोगों के बीच होता है। क्रिसमस (Christmas 2022 Recipe) में खासतौर पर बच्चे पार्टी करना पसंद करते हैं। ऐसे में अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद चखना उन्हें खूब भाता है।
अगर आप भी इस क्रिसमस 2022 (Christmas 2022) के मौके पर अपने बच्चों के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं तो स्नोबॉल कुकीज बना सकते हैं। कपकेक, केक के साथ कुकीज को भी बच्चे काफी पसंद करते हैं। आइए आपको स्नोबॉल कुकीज (Snowball Cookies Recipe) बनाने की विधि बताते हैं।
Snowball Cookies Ingredients in Hindi
- एक कप मैदा
- एक चम्मच कॉर्नफ्लोर
- एक चौथाई कप पिसी चीनी
- आधा कप बटर
- एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- एक चौथाई छोटा चम्मच नमक
Snowball Cookies Recipe in Hindi
सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें। इसमें बटर लगाने के बाद पिसी चीनी भी मिला दें। इसके बाद जब ये क्रीमी हो जाएं तो इसमें मैदा मिला दें। अच्छे से फेंटने के बाद इसमें कॉर्न फ्लोर, बेकिंग सोडा और नमक भी मिला दें। अच्छी तरह से फेंटने के बाद 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
20 मिनट के बाद बेकिंग ट्रे तो अच्छे से ग्रीस कर लें। मिश्रण को गोल आकार में ट्रे पर रख दें। अब बेकिंग के लिए कुकीज को ओवन में 170 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें। लगभग 20 मिनट में स्नोबॉल कुकीज बनकर तैयार हो जाएंगे। बाहर निकालकर ठंडा कर लें और चीनी पाउडर से सजाकर स्नोबॉल का रंग दे दें।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Ultram)
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
6 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
7 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
8 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
10 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
11 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
15 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines