Sticking Hair: बालों का उतरना और झड़ना एक आम समस्या है, लेकिन अब चिपचिपापन भी तेजी से देखने को मिल रहा है. कहीं से आते वक्त या सुबह उठने के बाद अक्सर बाल चिपचिपे नजर आते हैं. कई बार बाल धोने के बाद भी ऑयली हो जाता है और बाल आपस में चिपकने लगते हैं. इसकी वजह से कई लोगों को हेयर फॉल की समस्या (Hair Fall Problem) का भी सामना करना पड़ता है. हालांकि, ऑयली बाल होने की कोई एक वजह नहीं है. ऐसा अक्सर गर्मी, पसीना, गलत खान-पान और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल भी शामिल है. हालांकि, इससे बचने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन बाल झड़ना कम नहीं होता. लेकिन सही वजह पहचानकर और देसी उपाय अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. हम आपके साथ बालों का चिपचिपापन दूर करने के लिए ये हैक्स काम आ सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- शादी की पहली रात कभी ना करें ये 5 बातें, खराब हो सकती है आपकी फर्स्ट नाइट
बाल चिपचिपे क्यों होते हैं?
बालों का चिपचिपा होने की मुख्य वजह स्कैल्प में तेल मौजूद होना है. अगर आपको ज्यादा पसीना आता है तो यह समस्या देखने को मिल सकती है.
- स्कैल्प में ज्यादा ऑयल बनना
- गर्मी और पसीना आना
- बार-बार शैंपू करना
- गलत खानपान होना
- गंदा स्कैल्प और डैंड्रफ होना
बालों का चिपचिपापन दूर करने के लिए क्या करें?
इसके छुटकारा पाने के लिए आपको बाहर से सामान खरीदने की जरूरत नहीं है. आप एक्सपर्ट के बताए तरीकों से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
रीठा-शिकाकाई से बाल धोएं- बालों को धोने के लिए आपको रीठा शिकाकाई का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे आपके बाल बहुत ही अच्छे हो जाएंगे, क्योंकि यह एक नेचुरल क्लींजर है जो एक्स्ट्रा तेल हटाने का काम करता है.
एलोवेरा जेल लगाएं- बालों को सुंदर बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे रोजाना लगाने से आपको बहुत ही ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि यह स्कैल्प को ठंडक देता है और तेल को बैलेंस करने का काम करता है.
मुल्तानी मिट्टी का पैक- हफ्ते में कम से कम एक बार मुल्तानी मिट्टी से सिर को धोएं, क्योंकि यह तेल को कम करने का काम करती है और बालों को सुंदर लुक देती है. इसे लगाने के लिए लैप अच्छा माना जाता है, जिसमें नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है.
नीम के पानी से रिंस करें- कई बार चिपचिपे बाल बैक्टीरिया की वजह से भी हो सकते हैं. इसलिए इसे कम करने या साफ करने के बारे में सोचना चाहिए. इसके लिए नीम के पानी से रिंस करना बेस्ट हो सकता है. यह नमी को कम करता है और स्कैल्प साफ रखता है.
इसे भी पढ़ें- बिना तली आलू पूड़ी बनाने की आसान रेसिपी! स्वाद और सेहत का है ये परफेक्ट कॉम्बिनेशन, अभी करें ट्राई
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
चांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
54 mins agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
16 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
17 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
17 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
19 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
21 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
21 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
21 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines