---विज्ञापन---

गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है यह लहसुन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे?

Chinese Garlic Side Effects: भारतीय व्यंजनों में लहसुन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है। पिछले कुछ सालों से एक लहसुन भारत के बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा है। इस लहसुन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जानिए क्या इस लहसुन का खाना सेफ है या नहीं?

---विज्ञापन---

Chinese Garlic Side Effects: लहसुन खाने में स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। लहसुन भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। इसकी खुशबू और टेस्ट हर डिश में जान फूंक देती है। पिछले कुछ सालों से भारतीय सब्जी मंडी में चाइनीज लहसुन की बिक्री खूब हो रही है। लहसुन खुशबू के साथ-साथ अपने सेहतमंद गुणों के लिए भी जाना जाता है। मगर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चाइनीज लहसुन बीमारियों का केंद्र है। इस लहसुन को खाने से सेहत बुरी तरह प्रभावित हो रही है। चाइनीज लहसुन खाने से कैंसर जैसी घातक बीमारी भी हो सकती है। जानिए इस बारे में सबकुछ।

भारत में बैन फिर भी हो रही बिक्री?

चाइनीज लहसुन पर देश में साल 2014 में ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इसके बावजूद भी भारत के बाजारों में इस लहसुन की बिक्री हो रही है, वो भी भारी डिमांड में। यह लहसुन उत्तर भारत में जोरों-शोरों से बिकता है। इस लहसुन का इस्तेमाल घर के व्यंजनों के साथ-साथ होटल के खाने में भी हो रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Improve Eyesight: इन 7 चीजों से बाज की तरह तेज हो सकती हैं आपकी आंखें!

चलिए जानते हैं चाइनीज लहसुन सेहत के लिए हानिकारक क्यों है?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, चाइनीज लहसुन में क्लोरीन और मिथाइल ब्रोमाइड जैसे कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है। दरअसल, लहसुन में नेचुरली काले रंग के दाग-धब्बे होते हैं जिन्हें आमतौर पर लोग लहसुन पर जमी गंदगी समझकर खाते नहीं हैं। वहीं, चाइनीज लहसुन को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने के लिए इन्हें क्लोरीन से धोया जाता है। क्लोरीन के संपर्क में आने से ही ये लहसुन हानिकारक बन जाते हैं। इन लहसुनों को खाने से सांस से जुड़ी समस्याएं होती हैं। जैसे :- सांसनली में जलन, घरघराहट, सांस फूलना और गंभीर खांसी। इन लहसुनों में मिथाइल ब्रोमाइड होता है जो कि किडनी को डैमेज कर सकता है। इसके अलावा कई अन्य गंभीर समस्याएं भी हो सकती है, जैसे :- देखने में समस्याएं होना, पर्सनालिटी डिसऑर्डर, मेंटल हेल्थ इत्यादि।

---विज्ञापन---

इंडियन और चाइनीज लहसुन में अंतर

  • चाइनीज लहसुन , भारतीय लहसुन के साइज से बड़े होते हैं।
  • चाइनीज लहसुन की कलियां मोटी होती हैं।
  • चाइनीज लहसुन को केमिकल से सफेद और चमकदार बनाया जाता है।
  • चाइनीज लहसुन में देसी लहसुन के बजाय स्मेल कम होती है।
  • चाइनीज लहसुन का छिलका आसानी से निकल जाता है।

ये भी पढ़ें- Weight Loss Tips: 30 दिनों में मोमबत्ती की तरह पिघलेगी चर्बी!

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Sep 29, 2024 09:14 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola