Kitchen Chimney Hacks: क्या आपके किचन की चिमनी भी रोज सब्जियों के तड़के, तेल और मसालों के धुएं से गंदी हो गई है? रोज किचन में इस्तेमाल होने वाली चिमनी का फिल्टर चिपचिपा, काला और मोटी चिकनाई की परत से ढका दिखने लगता है. चिमनी को सिर्फ कपड़े से पोंछने पर भी ये जिद्दी चिपचिपाहट नहीं निकलती है और फिर चाहे आप कितने ही महंगे क्लीनर ले लें लेकिन चिमनी पूरी तरह साफ नहीं होती. हालांकि, अच्छी बात यह है कि किचन में ही मौजूद कुछ नॉर्मल चीजों का इस्तेमाल करके इस जिद्दी जमी हुई चिकनाई को ढीला करके चिमनी के फिल्टर की सफाई आसान की जा सकती है.
यह भी पढ़ें- एग्जॉस्ट फैन पर जम गई है चिकनाई? बिना मेहनत इन 2 तरीकों से करें सफाई
चिमनी साफ करने से पहले सुरक्षा का रखें ध्यान
चिमनी की सफाई शुरू करने से पहले उसके पावर स्विच को बंद कर दें और बिजली का कनेक्शन हटा दें और ये करना सुरक्षा की नजर से बहुत जरूरी है. चिमनी के फिल्टर को निकालने से पहले ध्यान से उसके लॉक/क्लिप को खोल दें. चिमनी की सफाई करते वक्त ध्यान रहे कि आप उसके इलेक्ट्रिकल हिस्सों या मोटर पर पानी ना डालें.
सफाई के लिए चाहिए ये घरेलू चीजें
बेकिंग सोडा- 3-4 बड़े चम्मच
सफेद सिरका – करीब आधा कप
डिशवॉश लिक्विड- 2-3 चम्मच
गर्म पानी- एक बड़ा टब या बर्तन
पुराना टूथब्रश या मुलायम ब्रश
स्पंज/स्क्रब पैड
नींबू का रस- 1-2 चम्मच
कैसे करें सफाई?
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गर्म पानी लें. पानी इतना होना चाहिए कि उसमें चिमनी के फिल्टर पूरी तरह डूब सकें.
- गर्म पानी में बेकिंग सोडा, डिशवॉश लिक्विड और सिरका आपस में अच्छे से मिला लें. अब फिल्टर को इस पानी में 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- अगर चिकनाई लंबे समय से जमी हो तो उसे रगड़ने के बजाय पहले भिगोकर रखने से जमी हुई चिकनाई नरम हो जाती है जिससे उसे निकालना आसान होता है.
- फिर 2 से 3 घंटे बाद फिल्टर को उस गर्म पानी के घोल से निकाल लीजिए.
- अब किसी टूथब्रश या स्पंज की मदद से जाली के बीच में और कोनों में जमी हुई गंदगी अच्छे से साफ कर दें.
अगर जरूरत पड़े तो थोड़ा डिशवॉश लिक्विड (Dish wash Liquid) लगाकर दोबारा हल्के हाथ से उसे रगड़ें. ध्यान रहे कि आप बहुत जोर से न रगड़ें या कोई रफ ब्रश का इस्तेमाल न करें. ऐसा करने से फिल्टर के खराब होने का खतरा बढ़ सकता है इसलिए सावधानी से सफाई करें. - फिल्टर की सफाई करने के बाद उसे साफ पानी से अच्छे से धो लें ताकि उसमें लगा साबुन पूरी तरह निकल जाए.
- इसके बाद सूती कपड़े से फिल्टर पर लगा पानी पोंछ दीजिए और उसे पूरी तरह से सूखने के लिए रख दीजिए. ध्यान रहे कि चिमनी में दोबारा फिल्टर लगाने से पहले वो पूरी तरह सूख चुका हो. गीला फिल्टर चिमनी में लगाने से बचें.
इस बात का भी रखें ध्यान
इंतजार न करें कि जब चिमनी बहुत ज्यादा गंदी होगी आप तभी उसकी सफाई करेंगे. समय-समय पर फिल्टर की नियमित रूप से सफाई करते रहें. ऐसा करने से फिल्टर पर चिकनाई की मोटी परत जमने से रोकी जा सकती है. इससे चिमनी के लिए आपको हर बार उसे घंटों रगड़ने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.
यह भी पढ़ें – सफेद प्लास्टिक की कुर्सी पड़ गई है पीली? घर की ये 3 चीजें वापस लाएंगी पुरानी चमक
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
3 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
3 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
4 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
5 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
7 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
7 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
8 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
10 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines