Chicken Paratha Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया व स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो चिकन पराठा आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह पराठा खास तौर पर उन लोगों को बहुत पसंद आता है जिन्हें नॉन-वेज खाने का शौक होता है. मसालेदार चिकन की स्टफिंग और कुरकुरे पराठे का स्वाद मिलकर इसे बेहद खास बना देता है. अगर आप सोच रहे हैं कि इसे बनाना बहुत मश्किल होगा, तो जान लीजिए कि यह रेसिपी मुश्किल नहीं है और जल्दी भी बन जाती है, जो बच्चों से लेकर बड़ों सभी को पसंद आती है. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं घर पर स्वादिष्ट चिकन पराठा?
यह भी पढ़ें: कुछ पेरेंट्स क्यों रहे हैं अपनी छोटी बेटियों के चेहरे के बाल शेव, डॉक्टर्स ने दी ये सलाह
चिकन पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- इस स्वादिष्ट डिश को तैयार करने के लिए कुछ आसान सामग्री की जरूरत होती है, इसमें;
- 250 ग्राम बोनलेस चिकन (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ).
- 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ.
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई.
- 2 चम्मच ताजा हरा धनिया.
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट.
- 1/2 चम्मच जीरा पाउडर.
- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर.
- चुटकी भर हल्दी पाउडर.
- 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर.
- स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च.
- 1/3 कप दही.
- 1-2 चम्मच तेल.
- आटा गूंथने के लिए 1 कप गेहूं का आटा और 1 कप मैदा.
घर पर चिकन पराठा बनाने की आसान तरीका
- सबसे पहले चिकन को छोटे टुकड़ों में काट लें और उसमें दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, लाल मिर्च, हल्दी, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर मिलाकर लगभग 30 मिनट के लिए मेरिनेट होने दें.
- अब कढ़ाई में थोड़ा तेल डालकर मेरिनेट किया हुआ चिकन अच्छी तरह पकाएं ताकि मसाले उसमें अच्छी तरह मिल जाएं.
- चिकन पकने के बाद उसे थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें और फिर छोटे-छोटे रेशों में तोड़ लें.
- अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाकर स्वादिष्ट चिकन स्टफिंग तैयार कर लें.
- दूसरी तरफ एक बर्तन में गेहूं का आटा और मैदा मिलाकर जरूरत के हिसाब से नमक डालें और पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें, फिर इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और दो पतले पराठे बेल लें.
- एक पराठे पर चिकन की स्टफिंग रखें और ऊपर से दूसरा पराठा रखकर किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें.
- तवे को गर्म करें, थोड़ा तेल लगाएं और पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें.
- गरमा-गरम चिकन पराठा तैयार है, जिसे आप रायता, चटनी या अचार के साथ परोसकर इसके शानदार स्वाद का लुत्फ ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: दही खाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट ने बताया दही में क्या डालकर खाने पर सेहत अच्छी रहती है
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
4 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
10 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
10 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
11 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
14 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines