हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फ्रिज में रखने के बाद भी सड़ जाता है चिकन? स्टोर करने का सही तरीका जान लें, वरना पैसे होते रहेंगे बर्बाद

Chicken Storing Tips: मौसम बदलते ही चीजें सड़ने लगती हैं. कई बार फ्रिज भी काम नहीं करता, ऐसे में अगर आपका चिकन भी सड़ जाता है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

विज्ञापन
फ्रिज में रखने के बाद भी क्यों सड़ जाता है चिकन? Image Credit- Shutterstock

Chicken Ko Kaise Store Kare: गर्मी पड़ने लगी है और कुछ दिनों बाद ज्यादा तपिश होने लगेगी. ऐसे में हर चीज बदलना जरूरी है, क्योंकि गर्मी में ज्यादा देखभाल करने की जरूरत होती है. गर्मी में ज्यादातर लोग चिकन खरीदकर उसे फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सके. इसके बावजूद, कई बार ऐसा होता है कि फ्रिज में रखने के बाद भी चिकन खराब होने लगता है. इसमें से सड़ने की बदबू आने लगती है. इसकी वजह गलत स्टोरेज तरीका, तापमान की गलती या पैकेजिंग में लापरवाही हो सकती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपको चिकन स्टोर करने के यह टिप्स जरूर अपनाने चाहिए.

इसे भी पढ़ें- Holi Tips आंखों में चला गया रंग? घबराएं नहीं, इन 5 उपायों से तुरंत मिलेगी राहत

फ्रिज में रखने के बाद भी क्यों सड़ जाता है चिकन?

  • चिकन सड़ने की वजह तापमान हो सकता है. कई बार चिकन फ्रिज में ज्यादा या कम तापमान होने की वजह से भी सड़ जाता है. इसपर बहुत ही तेजी से बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं.
    गलत तरीके से स्टोर करना भी सही नहीं माना जाता. अगर आप बिना कवर या खुले बर्तन में चिकन को रख रहे हैं तो आपको दिक्कत हो सकती है.
  • बार-बार चिकन को बाहर निकालकर रखना भी अच्छा नहीं माना जाता. ऐसा करने से चिकन जल्दी खराब होता है.

चिकन स्टोर करने का सही तरीका क्या है?

  • चिकन खरीदने के बाद लाकर पॉलिथीन में ना रखें. इसे एयरटाइट कंटेनर या जिप लॉक बैग में डालें. ऐसा करने से बदबू और बैक्टीरिया नहीं आएंगे.
  • फ्रिज का तापमान सही होना चाहिए. रेफ्रिजरेटर और फ्रिज का तापमान -4 या -18 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए. इसपर चिकन बहुत कम सड़ता है.
  • चिकन को स्टोर करने से पहले बिल्कुल भी ना धोएं. ऐसा करने से चिकन में बदबू आने लगेगी. अगर धोना जरूरी हो तो पेपर टॉवल से अच्छी तरह सुखाकर ही रखें.
  • पूरा चिकन रखने के बजाय छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर रखें. इससे जरूरत के हिसाब से निकालें और इस्तेमाल करें. ऐसा करने से बदबू नहीं आएगी.

कितने दिनों तक रख सकते हैं चिकन?

कच्चा चिकन 1 या 2 दिन से ज्यादा नहीं रखना चाहिए. अगर आप पका हुआ चिकन फ्रिज में रख रहे हैं तो 4 दिन से ज्यादा ना रखें. इससे ज्यादा रखा हुआ चिकन बेकार हो जाता है और हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है. कोशिश करें फ्रेश चिकन इस्तेमाल करने का, क्योंकि गर्मी में रखने से बैक्टीरिया होने का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Breakfast Ideas: घर पर बनाएं मूंग दाल अंडा चीला, सेहत और स्वाद दोनों में नंबर वन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola